{"_id":"6130fcc68ebc3ee531055ea0","slug":"ma-student-hanged-in-room-used-to-worry-about-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ाई को लेकर रहती थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ाई को लेकर रहती थी परेशान
Thu, 02 Sep 2021 10:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:03 PM IST
सार
पढाई का दबाव न झेल पाने के कारण एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीडगंज के कृष्णा नगर में रहने वाली एमए की छात्रा अर्चना केशरवानी (23) ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतका के पिता अशोक केशरवानी व्यापार करते हैं। उनके तीन बच्चों में अर्चना छोटी थी। वह एमए की पढ़ाई कर रही थी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह बुधवार रात भी खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। देर रात मां मीना केशरवानी कमरे में गई तो उसे फांसी पर लटका देख चीखने लगी। परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।
जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया है कि वह पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी। लेकिन स्पष्ट नहीं हो सका कि खुदकुशी की वजह क्या रही। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।