फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lyricist Gulzar will not get the honorary degree of Delit in the convocation of Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : दीक्षांत में गीतकार गुलजार को नहीं मिलेगी डीलिट की मानद उपाधि, जानें क्या है वजह

Sat, 06 Nov 2021 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 08:25 PM IST
सार

तीन माह बाद भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी। समारोह के आयोजन में बचे हैं बस 24 घंटे। कार्य परिषद में मुहर लगाने के बाद शिक्षा मंत्रालय भेजा गया था प्रस्ताव।

विज्ञापन
Lyricist  Gulzar will not get the honorary degree of Delit in the convocation of Allahabad University
Prayagraj News : गीतकार गुलजार। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के दीक्षांत समारोह में मशहूर गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि नहीं दी जाएगी। इविवि प्रशासन ने इस उपाधि के लिए उनके नाम का प्रस्ताव केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजा था, लेकिन वहां से अब तक मंजूरी नहीं मिली है, जबकि समारोह के आयोजन में 24 घंटे का वक्त बाकी रह गया है।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. प्रशांत घोष के प्रस्ताव पर इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में डीलिट की मानद उपाधि के लिए गुलजार के नाम पर मुहर लगाई गई थी। इसके बाद चार अगस्त को हुई विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में गीतकार गुलजार को कविता, फिल्म एवं संस्कृति में उनके योगदान के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से डीलिट की मानद उपाधि प्रदान किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन


अंतिम मंजूरी के लिए इविवि प्रशासन ने इस बाबत एक प्रस्ताव केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजा था। इविवि प्रशासन को अब भी मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार है। ऐसे में गुलजार अब दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं होंगे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव को अभी मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है। समारोह में गीतकार गुलजार या उनके किसी प्रतिनिधि के शामिल होने की अभी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed