{"_id":"61fc256290db194d0a115ba5","slug":"lynching-of-a-young-man-who-went-out-to-fish-six-accused-named","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में घटना : मछली मारने निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में घटना : मछली मारने निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी नामजद
Fri, 04 Feb 2022 12:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:26 AM IST
सार
शीतला मछली मारकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर वह घर से मछली मारने के लिए जाने की बात कहकर निकला लेकिन फिर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और फिर पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
विस्तार
धूमनगंज में नीवां के रहने वाले शीतला प्रसाद सिंह (52) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव कैंट के नेवादा कछार में पड़ा मिला। वह एक दिन पहले से गायब थे और परिजनों के साथ ही पुलिस भी तलाश में जुटी थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का शक जताते हुए पड़ोस के छह लोगाें को नामजद कराया है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शीतला मछली मारकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर वह घर से मछली मारने के लिए जाने की बात कहकर निकला लेकिन फिर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और फिर पुलिस को भी सूचना दी। बृहस्पतिवार को कैंट के नेवादा कछार में अधेड़ का रक्तरंजित शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा था कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई। मौके से कुछ डंडे भी बरामद हुए हैं। सूचना पर परिजन भी आ गए और इसके बाद शव की पहचान हुई। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व में हुई हत्या को लेकर चल रही थी रंजिश
पुलिस अफसरों ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि आरोपी पूर्व में हुई हत्या के मामले में उसके पिता से रंजिश रखते थे। आरोपी पक्ष का एक युवक मृतक के रिश्तेदार युवती से घर में घुसकर छेड़खानी करते पकड़ा गया था। जिसमें हुई पिटाई से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। आशंका जताई कि इसी रंजिश में उसे मौत के घाट उतारा गया।