फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   luckrative chance to become assistant in RBI

आरबीआई में सहायक बनने का मौका

Wed, 25 Dec 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
luckrative chance to become assistant in RBI
0 926 पदों के लिए मांगा आवेदन, 16 जनवरी आखिरी तारीख
विज्ञापन

प्रयागराज। बैंक की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी का मौका मिला है। आरबीआई ने सहायक (क्लर्कल) के 926 पदों के लिए आवेदन मांगा है। रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी है। खास यह कि आगामी वर्ष के पहले छमाही में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

भर्ती राज्यवार निकाली गई है। हालांकि, इसमें उत्तर प्रदेश शामिल नहीं है, लेकिन आसपास के हिंदी भाषी राज्यों में भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए संबंधित राज्य की भाषा का ज्ञान आवश्यक है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अलावा भाषा का भी टेस्ट होगा। भर्ती प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगी। दोनों ही परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ आधारित सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। प्रारंभिक परीक्षा 14 और 15 को होगी। मुख्य परीक्षा मार्च में प्रस्तावित है। इनमें सफल अभ्यर्थियों की भाषा ज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा
विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
गणितीय अभिरुचि 35 35 20 मिनट
रीजनिंग 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट
मुख्य परीक्षा
विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
रीजनिंग 40 40 30 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 40 30 मिनट
गणित 40 40 30 मिनट
सामान्य ज्ञान 40 40 25 मिनट
कम्प्यूटर ज्ञान 40 40 20 मिनट
कुल 200 200 135 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed