{"_id":"5cd0949dbdec22074909f012","slug":"lt-grade-teacher-recruitment-stuck-results-of-seven-major-subjects","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के सात प्रमुख विषयों के परिणाम अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के सात प्रमुख विषयों के परिणाम अटके
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम टुकड़ों में जारी किया जा रहा है। आयोग ने अब तक छोटे विषयों के परिणाम ही जारी किए हैं जबकि अभ्यर्थियों को प्रमुख विषयों के रिजल्ट का इंतजार है। सात विषय ऐसे हैं, जिनमें एक-एक हजार से अधिक पद हैं और आयोग ने अब तक इनमें से किसी भी विषय का परिणाम जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को आयोजित की गई थी। प्रदेश के 39 जिलों में अयोजित इस परीक्षा में तकरीबन चार लाख अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। इस परीक्षा के तहत एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने अब तक कुल छह विषयों में 827 पदों का परिणाम घोषित किया है, जो कुल पदों का मात्र 7.68 फीसदी है।
विज्ञापन
कृषि विषय के 19 पदों, संगीत पुरुष शाखा के आठ पदों, महिला शाखा के 60 पदों, गृह विज्ञान महिला शाखा के 269 पदों, पुरुष शाखा के एक पद, वाणिज्य के 29, उर्दू विषय के 133 और शारीरिक शिक्षा के 280 पदों का परिणाम घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को छह प्रमुख विषयों के परिणाम का इंतजार है। सामाजिक विज्ञान विषय में सर्वाधिक 1865 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा कंप्यूटर में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1673, हिंदी में 1433, अंग्रेजी में 1320, विज्ञान में 1045 और गणित में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1035 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने अब तक इनमें से किसी भी विषय का परिणाम जारी नहीं किया है।
वहीं, आयोग ने अब तक जिन विषयों का परिणाम घोषित किया है, उनमें 37 पद खाली रह गए हैं। गृह विज्ञान में कोई अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी नहीं पा सका और एक पद खाली रह गया। वहीं, उर्दू महिला शाखा के आठ और शारीरिक शिक्षा विषय के 28 पद भी इसी वजह से खाली रह गए।