फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade Hindi, social science results soon

एलटी ग्रेड हिंदी, सामाजिक विज्ञान ाक परिणाम जल्द

Thu, 23 Jan 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
LT grade Hindi, social science results soon
LT grade Hindi, social science results soon
प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा में हिंदी एवं सामाजिक विषय का परिणाम घोषित करने की मांग को परीक्षार्थी बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष से मिले। आयोग अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थियों का कहना था कि आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में कानूनी सलाह लेेने के बाद वह आयोग की बैठक बुलाकर परिणाम जारी करेंगे। परीक्षार्थियों ने आयोग अध्यक्ष से परिणाम घोषित करने के लिए तिथि बताने को कहा तो उन्होंने जल्द परिणाम घोषित करने की बात कही। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद पिछले 10 दिन से आयोग पर चल रहा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगियों ने इससे पहले बुधवार को भी लगातार दसवें दिन आयोग पर धरना दिया। धरने में प्रदेश के विभिन्न भागों से आए प्रतियोगी शामिल रहे। दोपहर बाद प्रतियोगियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल विक्की खान, अनिल उपाध्याय, अपर्णा पांडे, रोहित सिंह एवं मनोज वर्मा के नेतृत्व में आयोग अध्यक्ष से मिला। विक्की खान की ओर से आयोग अध्यक्ष से कहा कि परिणाम जारी करने की मांग किए जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रतियोगीछात्र मानकर चल रहे हैं कि जनवरी के अंत तक किसी एक विषय का परिणाम जारी हो सकता है। छात्रों ने बताया कि आयोग अध्यक्ष ने विधिक राय लेने के साथ आयोग की बैठक बुलाकर परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्रों ने आयोग अध्यक्ष से मांग की कि सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी के परिणाम में 50 विवादित छात्रों की ओएमआर निकलवा कर उस निर्णय करके शेष छात्रों केपरिणाम जारी कर दें। छात्रों की इस मांग पर अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने इस संबंध में वाराणसी पुलिस से बात की। दूसरे छात्रों ने आयोग अध्यक्ष से कहा कि यदि परिणाम जल्द आ जाएगा तो चयन बोर्ड से 4000 अतिरिक्त छात्रों को सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस जे की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष से बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग भागों से आए प्रतियोगियों एवं अभिभावकों ने मुलाकात की। प्रतियोगी छात्रों ने पीसीएस जे-2018 की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग की। कुछ अभ्यर्थियों ने पीसीएस 2017 के अंक एवं कटऑफ जारी करने की मांग की। आयोग अध्यक्ष ने प्रतियोगियों एवं आमजन से सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed