फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Low voltage was angry , angry, protesting Hui

लो वोल्टेज पर भड़का गुस्सा, हुई नारेबाजी

Sun, 14 Jun 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले में लो वोल्टेज को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। विद्युत विभाग की लचर कार्यशैली के विरोध में लोग भारतीय जनता पार्टी के वार्ड अध्यक्ष रितेश मिश्र उर्फ आशू पंडित के नेतृत्व में सड़कों पर उतर गए। साउथ मलाका पुलिस चौकी के समीप एकत्र हुए लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की खबर मिलते ही आनन फानन में विद्युत विभाग ने मौके पर ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए कर्मचारियों को भेज दिया।
विज्ञापन


आजाद नगर में शुक्रवार से ही लो वोेल्टेज हो गया था। शाम तक लोगों को पानी नहीं मिला तो लोग रामबाग उपकेंद्र पहुंच गए। बावजूद इसके लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह भी कोई राहत न मिलती देख स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। साउथ मलाका पुलिस चौकी के पास लोग इकट्ठा हो गए। यहां नारेबाजी कर चेतावनी दी गई कि अगर वोल्टेज ठीक न हुआ तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। स्थानीय समाजसेवी सर्वजीत सिन्हा ने बताया कि शाम तक यहां आपूर्ति सामान्य हो गई। उधर प्रदर्शन करने वालों में रवींद्र मिश्र, बब्बू राम द्विवेदी, विकास त्रिपाठी, जयप्रकाश द्विवेदी, अनिल ओझा, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed