{"_id":"602d6f408ebc3ee941516e44","slug":"lover-snatched-mobile-then-girlfriend-gave-police-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने मोबाइल छीना तो प्रेमिका ने दे दी पुलिस को सूचना, थाने में घंटों चली पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने मोबाइल छीना तो प्रेमिका ने दे दी पुलिस को सूचना, थाने में घंटों चली पंचायत
Thu, 18 Feb 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नैनी कोतवाली में एक अजीबोगरीब प्रकरण पहुंचा। जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी पर ही मोबाइल छिनैती की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए उसके प्रेमी को थाने लाई और लड़की को भी सामने बैठाकर पूछताछ शुरू की तो सारा प्रकरण सामने आया। नैनी स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में काम करने वाली लड़की का क्षेत्र के गंजिया निवासी एक युवक से करीब तीन साल से अफेयर चल रहा था। इधर कुछ दिनों से लड़के को शक होने लगा था कि लड़की उसके साथ-साथ किसी और लड़के से मिल रही है।
इस बात को लेकर दोनों में आए दिन बहस होने लगी थी। बुधवार को जब लड़की अपनी ड्यूटी पर थी, तभी लड़का वहां पहुंचा और दूसरे युवक को लेकर दोनों में बहस होने लगी। उसी दौरान तैश में आया युवक अपनी प्रेमिका का मोबाइल छीनकर पहले चेक किया और फिर मोबाइल लेकर चला गया। जिससे नाराज युवती ने प्रेमी के खिलाफ मोबाइल छिनैती की सूचना पुलिस को दे दी। घंटों चली पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों में सुलह समझौता कराकर उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। नैनी पुलिस का कहना है कि दोनों ने तय किया है कि वह आपस में एक दूसरे से अब कभी भी बात नहीं करेंगे।