{"_id":"60b8e2fca08fb33bce170e9b","slug":"lover-couple-got-married-in-the-temple-of-the-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की थाने के मंदिर में कराई गई शादी, दोनों के परिजन रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की थाने के मंदिर में कराई गई शादी, दोनों के परिजन रहे मौजूद
Thu, 03 Jun 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : शंकरगढ़ थाने में प्रेमी युगल की शादी कराई गई।
- फोटो : prayagraj
शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना परिसर स्थिति मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी कराई। इस मौके पर दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे और नव दम्पती को आर्शीवाद भी दिया। थाने में हुई शादी क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
बता दें रीवा कुठिला गांव निवासी सनत कुमार यादव की पुत्री वंदना यादव रीवा स्थित एक विश्व विद्यालय से बीएससी की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात शंकरगढ़ नैका गांव निवासी लालजी यादव के पुत्र अनुप कुमार यादव से हुई। पढ़ाई के दौरान वह दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए। इसके बाद लड़की परिजनों ने लड़के के परिवार वालों से शादी की बात चलाई।
विज्ञापन
prayagraj news : शंकरगढ़ थाने में प्रेमी युगल की शादी कराई गई।
- फोटो : prayagraj
परिजन तो तैयार हो गए लेकिन लड़का शादी करने से इनकार करने लगा। काफी दबाव के बाद जब लड़का नहीं माना तो लड़की उसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बातचीत के लिए बुलाया। दोनों पक्षों से इकट्ठा हुए लोगों ने जब लड़के पर दबाव बनाया तो लड़का शादी को राजी हो गया। इसके बाद पुलिस ने थाना परिसर स्थित मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया। वहां मौजूद लोगों ने नवदम्पती को आर्शीवाद दिया।