फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lord Jagannath went to give darshan sitting on the chariot

नंदीघोष रथ पर विराजमान होकर दर्शन देने चले भगवान जगन्नाथ

Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
सार

  •  श्रद्धा लेकिन सादगी से मनाया गया रथयात्रा महोत्सव

विज्ञापन
Lord Jagannath went to give darshan sitting on the chariot
prayagraj news : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालते भक्त। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना प्रोटोकाल के कारण अबकी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा लेकिन सादगीपूर्वक मनाया गया। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता की देखरेख में सत्ती चौरा  स्थित विद्या गौरी वाटिका परिसर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दिव्य एवं भव्य रूप में प्रतीकात्मक रथयात्रा निकाली गई। वैदिक  मंत्रोचार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं बहन सुभद्राका पूजन-अर्चन करके उन्हें नंदीघोष रथ पर विराजमान कराया गया।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व पार्षद विजय  वैश्य और इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी  ने महाआरती उतारकर और समिति पदाधिकारियों ने शंखवादन करके रथ को रवाना किया। समिति के बैनर, ध्वज पताका संग गणेश जी की अगुवाई में निकली यात्रा में भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को ऑनलाइन दर्शन दिए।
विज्ञापन


घंटा, घड़ियाल बजाते,नाचते झूमते गाते हुए भक्तों ने रथ खींचा। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने महा आरती उतारी। परंपरा के अनुसार समिति के 31 सदस्यों ने मंदिर परिसर के भीतर ही रथयात्रा को चारों दिशाओं में घुमाया। राजेश केसरवानी ने संयोजन और जयराम गुप्ता ने संचालन किया। यात्रा में कृष्ण भगवान केसरवानी, गगन दास गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, उमा गुप्ता, शैलेंद्र साहू शर्मा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lord Jagannath went to give darshan sitting on the chariot
prayagraj news : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालते भक्त। - फोटो : prayagraj
कीडगंज में निकली सांकेतिक रथयात्रा
श्री जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा समिति की ओर से कीडगंज में श्रद्धापूर्वक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र,देवी सुभद्रा को लाकर चारों दिशाओं की परिक्त्रस्मा कराई गई। न्यायाधीश शेखर यादव की ओर से आरती-पूजन के बाद उन्हें रथ पर विराजमान कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने आरती उतारी। आईजी केपी सिंह, सांसद डॉ.रीता जोशी ने आरती, पूजन करके कोरोना से निजात के लिए प्रार्थना की। समिति के संरक्षक पदुम जायसवाल, सचिव डॉ.महेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। अनंत,सिब्बू,सूरज,रवि,दीपक,जितेंद्र,राहुल,पप्पू आदि मौजूद थे।

कोरोना से निजात के लिए कई गई प्रार्थना
प्रयागराज सेवा समिति की ओर से दारागंज स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में संयोजक तीर्थराज पांडेय ‘बच्चा भैया’, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय की देखरेख में महंत लक्ष्मण दास एवं बालक दास ने पूजन अर्चन किया । कोरोना से निजात के लिए प्रार्थना की गई। भक्तों को जामुन चने व मूंग की अंकुरित दाल तथा फल, मिठाई का प्रसाद बांटा गया। अध्यक्ष धर्मराज पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed