फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Long criminal history becomes an obstacle, bail application of murder accused rejected

High Court : लंबी आपराधिक हिस्ट्री बनी बाधा, हत्यारोपित की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 05 Jun 2026 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला की जमानत अर्जी खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने कहा कि आवेदक के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Long criminal history becomes an obstacle, bail application of murder accused rejected
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला की जमानत अर्जी खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने कहा कि आवेदक के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि से यह आशंका है कि रिहा होने पर वह पुनः अपराध कर सकता है। गवाहों को प्रभावित या धमका सकता है। ऐसे में उसे जमानत देना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन


मामला संतकबीर नगर के खलीलाबाद थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे से जुड़ा है। एफआईआर के अनुसार हत्या के समय आवेदक अन्य आरोपियों के साथ मौजूद था। चश्मदीद गवाहों अशोक कुमार गोंड उर्फ गोलू, शेषनाथ त्रिपाठी और प्रशांत यादव ने भी अपने बयानों में उसकी मौजूदगी की पुष्टि की है। हालांकि, उसकी निशानदेही पर कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed