फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla mourns the death of granddaughter of MP Rita

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसद रीता की पौत्री के निधन जताया शोक

Wed, 25 Nov 2020 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla mourns the death of granddaughter of MP Rita
OM BIRLA - फोटो : पीटीआई
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री कियाना जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपना संवेदना पत्र सांसद को भेजा है। पत्र में लिखा है कि आपकी पौत्री के असमय निधन का हृदय विदारक समाचार सुनकर मैं व्यथित हूं। इतनी कम आयु में अपने प्रियजन को खोने का दुख आपके लिए कितना बड़ा है, यह मैं समझ सकता हूं। ऐसे कठिन समय में आपको धैर्य और हिम्मत से काम लेना होगा। ओम बिरला ने कहा मैं आपकी पीड़ा कम तो नहीं कर सकता, लेकिन दुख की घड़ी में मैं सदैव आपके साथ हूं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा आपके एवं सभी परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। पत्र आने के बाद सांसद ने लोकसभा स्पीकर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed