फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Elections: Nomination for Phulpur and Allahabad from Monday, videography of procession will be done

लोकसभा चुनाव : फूलपुर और इलाहाबाद के लिए नामांकन सोमवार से, जुलूस की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Sun, 28 Apr 2024 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

फूलपुर सीट के लिए निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत सिंह चहल होंगे। इस सीट के लिए नामांकन भी डीएम न्यायालय कक्ष में होगा। वहीं, इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के आरओ सीडीओ गौरव कुमार बनाए गए हैं। इस सीट के लिए नामांकन सीआरओ कक्ष में होगा। फॉर्म की बिक्री व नामांकन दिन में 11 से तीन बजे के बीच होंगे। नामांकन छह मई तक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Nomination for Phulpur and Allahabad from Monday, videography of procession will be done
लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी नवनीत चहल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन शुरू होगा। दोनों ही सीटों पर भाजपा व इंडिया गठबंधन ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने भी फूलपुर से उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है, लेकिन अभी किसी भी दल की ओर से नामांकन करने की तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में पहले दिन नामांकन के लिए बहुत गहमा-गहमी की उम्मीद नहीं है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से नामांकन की पूरी तैयारी की गई है।

विज्ञापन


फूलपुर सीट के लिए निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत सिंह चहल होंगे। इस सीट के लिए नामांकन भी डीएम न्यायालय कक्ष में होगा। वहीं, इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के आरओ सीडीओ गौरव कुमार बनाए गए हैं। इस सीट के लिए नामांकन सीआरओ कक्ष में होगा। फॉर्म की बिक्री व नामांकन दिन में 11 से तीन बजे के बीच होंगे। नामांकन छह मई तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


हालांकि,इस दौरान पांच मई को रविवार है। ऐसे में उस दिन नामांकन नहीं होगा। इस तरह से कुल सात दिन नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नामांकन के दौरान प्रशासन की जुलूस आदि गतिविधियों पर नजर रहेगी, उनकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है। निर्वाचन अधिकारी कक्ष से 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों को अधिकतम तीन वाहनों के साथ आने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने की समीक्षा

निर्वाचन आयोग के अफसरों ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। आचार संहिता का पालन, सुरक्षा, वोटर लिस्ट आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। बैठक में डीएम, सीडीओ समेत अनेक अफसर रहे। इसके बाद दोनों अफसरों ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण भी किया और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के क्रम में जरूरी निर्देश दिए।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परिसर के बाहर भी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा हर गतिविधि की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

देना होगा वित्तीय एवं आपराधिक विवरण

प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के सभी कॉलम भरने होंगे। यदि कोई कॉलम संबंधित नहीं है तो उसमें शून्य या लागू नहीं है लिखना होगा। प्रत्याशी को मांगे गए सभी तरह के दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र भी नामांकन पत्र के साथ जमा करने होंगे। प्रत्याशियों को चल-अचल संपत्ति के अलावा आपराधिक विवरण भी देने होंगे। उन्हें शपथ पत्र भी जमा करने होगा। शपथ पत्र नामांकन के आखिरी दिन छह मई को तीन बजे तक जमा करना होगा।

चार सेट में जमा कर सकते हैं नामांकन

प्रत्याशी चार सेट में नामांकन कर सकते हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य में मान्यता प्राप्त प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक लाने होंगे। वहीं,पंजीकृत व निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक लाने होंगे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत अधिकतम पांच लोग जा सकेंगे। मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। यह प्रमाण पत्र नामांकन के आखिरी दिन तीन बजे तक जमा करने होंगे। निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट में नामांकन किया है तो चुनाव चिह्न पहले नामांकन पत्र में भरे गए विकल्प के आधार पर एलॉट किए जाएंगे। भले ही पहले सेट का नामांकन निरस्त क्यों न हो गया हो।

जमानत राशि 25 हजार रुपये

फूलपुर व इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने वालों को 25 हजार का शुल्क (जमानत राशि) भरना होगा। एससी-एसटी के प्रत्याशियों को 12 हजार शुल्क जमा करना होगा। चुनाव में प्रचार पर अधिक खर्च की सीमा इस बार 95 लाख रुपये है।

प्रत्याशियों को खुलवाना होगा बैंक में खाता

आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने व खर्च सीमा पर नजर रखने के लिए हर प्रत्याशी का खाता खुलवाया जाएगा। खाता नामांकन के एक दिन पहले खोलना होगा। चंदे की पूरी राशि इसी खाते में जमा होगी। प्रत्याशियों को प्रचार में हुए खर्च का भुगतान भी इसी खाते से करना होगा।

चुनाव कार्यक्रम

अधिसूचना - 29 को जारी होगी

नामांकन - 29 अप्रैल से छह मई तक दिन में 11 से तीन बजे के बीच
जांच -सात मई को सुबह 11 बजे से

नाम वापसी - नौ मई को दिन में तीन बजे तक
चुनाव चिह्न का आवंटन - नौ मई को दिन में तीन बजे के बाद

मतदान - 25 मई
मतगणना - चार जून को मुंडेरा मंडी परिसर में

छावनी में तब्दील होगा कलक्ट्रेट, पुलिस संग पीएसी का होगा पहरा

लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहेगा। यहां पुलिस के साथ ही पीएसी का भी पहरा होगा। प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एक आईपीएस अफसर पर होगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में एसीपी, इंस्पेक्टर, एसआई व कांस्टेबल भी तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा दो एडीसीपी की भी तैनाती की जाएगी। नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके तहत पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी मुस्तैद किया जाएगा। आउटर व इनर दो काॅर्डन में बांटकर नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आउटर कार्डन में पीएसी के जवान, जबकि इनर काॅर्डन में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

नामांकन स्थल पर पीएसी की दो कंपनियों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की भी एक गाड़ी तैनात रहेगी। इसके अलावा चार एसीपी, 19 निरीक्षक, 36 दरोगा, 36 हेड कांस्टेबल, 74 कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबलों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। नामांकन स्थल के प्रवेश द्वाराें पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर(डीएफएमडी) भी लगाया जाएगा।

कचहरी रोड पर लागू होगा डायवर्जन

नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह का अवरोध न हो, इसके लिए कचहरी रोड पर नामांकन अवधि में डायवर्जन भी लागू किया जाएगा। प्रत्याशियों के साथ नामांकन स्थल के बाहर तक बड़ी संख्या में उनके समर्थकों के भी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कचहरी रोड पर यातायात सुचारु रखना बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए 29 नवंबर से ही डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत कचहरी रोड की तरफ मेयोहाल चौराहे से आने वाले रास्ते पर पुलिस क्लब और लक्ष्मी टॉकीज चौराहे की ओर से आने वाले रास्ते पर पुलिस कार्यालय के पास से बैरिकेडिंग की जाएगी। यहां से आगे सिर्फ अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों को जाने की अनुमति होगी। अन्य वाहनों को संपर्क मार्गाें से डायवर्ट कर गंतव्य तक भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed