फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Elections: If the child is older than two and a half years, both husband and wife will have to do du

लोकसभा चुनाव : बच्चा ढाई साल से बड़ा तो पति-पत्नी दोनों को करनी पड़ेगी ड्यूटी, नाम कटवाने को आए हजारों आवेदन

Sun, 28 Apr 2024 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 05:58 PM IST
सार

बडी संख्या में पति और पत्नी दोनों की ड्यूटी लगा दी गई है। नाम कटवाने के लिए आवेदन करने वालों में सबसे अधिक संख्या इन्हीं की है। महिला कर्मचारियों ने पति और पत्नी में किसी एक को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग का आवेदन किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: If the child is older than two and a half years, both husband and wife will have to do du
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार संहिता लागू होने की वजह से विकास भवन के अन्य कार्यालयों में तो अपेक्षाकृत सन्नाटा है लेकिन सीडीओ और परियोजना निदेशक दफ्तर में गहमा-गहमी का माहौल है। चुनावी ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए आवेदन लेकर कर्मचारी लगातार पहुंच रहे हैं। शनिवार तक तीन हजार से अधिक आवेदन पहुंचे थे।

विज्ञापन


बडी संख्या में पति और पत्नी दोनों की ड्यूटी लगा दी गई है। नाम कटवाने के लिए आवेदन करने वालों में सबसे अधिक संख्या इन्हीं की है। महिला कर्मचारियों ने पति और पत्नी में किसी एक को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग का आवेदन किया है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर की ड्यूटी नहीं कटेगी। यानि, पति और पत्नी दोनों को नौकरी करनी होगी। अफसरों का स्पष्ट कहना है कि दो वर्ष पांच महीने से छोटा बच्चा है तभी मां को ड्यूटी से मुक्त किया जाएगगा। अन्यथा, दोनों को ड्यूटी करनी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा तबीयत खराब होने के आधार पर भी बड़ी संख्या में लोगाें ने ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग की है। एजी ऑफिस के एक कर्मचारी का कहना था कि 2014 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसी तरह से कोई लंबे समय से बीपी की दवा खा रहा है तो किसी की बाई पास सर्जरी भी हुई है। इस आधार पर वे ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे आवेदकों के परीक्षण के लिए मेडिकल टीम गठित की गई है। मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर उनके ड्यूटी करने पर निर्णय लिया जाएगा। सीडीओ गौरव कुमार का कहना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अंतर्गत ही ड्यूटी काटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ ने नामांकन की देखी तैयारी

फूलपुर एवं इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए सोमवार से नामांकन शुरू होगा। फूलपुर के लिए डीएम न्यायालय तथा इलाहाबाद सीट के लिए सीआरओ न्यायालय कक्ष में नामांकन होंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्षों के आगे शनिवार को ही बेरिकेडिंग कर दी गई है। कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर पर भी बेरिकेडिंग की गई है। नामांकन के मद्देनजर अन्य तैयारियों भी की जा रही हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ गौरव कुमार समेत अन्य अफसरों ने शनिवार को नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया एवं जरूरी निर्देश दिए।

आज आएंगे प्रेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर को दी गई जानकारी

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेजा, करछना और इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभाओं के लिए निर्वाचक प्रेक्षक बनाए गए 2005 के आईआरएस रविकांत गुप्ता रविवार को आ जाएंगे। वहीं शेष दो विधानसभाओं बारा एवं कोरांव के लिए प्रेक्षक बनाए गए 2007 बैच के आईआरएस बी.नवीन कुमार सोमवार को आएंगे और दो मई को वापस होंगे। शनिवार को माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण भी दिया गया। कुल 176 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर निगरानी रहेंगे। इसके लिए 224 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

चुनाव खर्चे पर निगरानी के लिए खुला कंट्रोल रूम

लोकसभा चुनाव में खर्च पर निगरानी तथा व्यय संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में खुले शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेंटर के फोन नंबर 0532 2990390, 0532 2990391 तथा 0532 2990392 हैं। मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार ने बताया कि इन नंबरों पर निर्वाचन व्यय संबंधी भ्रष्ट आचरण की शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed