फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha elections: 32 thousand licensed weapons will have to be deposited in 30 days

लोकसभा चुनाव : 30 दिन में जमा कराने होंगे 32 हजार लाइसेंसी असलहे, आचार संहिता लगने के बाद माह भर मिलेगा समय

Sun, 10 Mar 2024 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 05:16 PM IST
सार

चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की ओर से तमाम कार्रवाई की जाती है। इनमें निरोधात्मक कार्रवाई के साथ ही एक बड़ा काम लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने का होता है। वर्तमान में लाइसेंसी शस्त्राें के भौतिक सत्यापन का काम चल रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूं तो प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस को कई चुनौतियों से जूझना होगा। हालांकि, सबसे बड़ा काम 30 दिन में लगभग 30 हजार लाइसेंसी असलहों को जमा कराने का होगा। आचार संहिता लगने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही इनको जमा कराना होगा।

विज्ञापन

चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की ओर से तमाम कार्रवाई की जाती है। इनमें निरोधात्मक कार्रवाई के साथ ही एक बड़ा काम लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने का होता है। वर्तमान में लाइसेंसी शस्त्राें के भौतिक सत्यापन का काम चल रहा है। पुलिस विभाग की ओर से अपने और जिला प्रशासन के रिकॉर्ड का मिलान कराकर सूची अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगने के बाद शस्त्र लाइसेंस जमा कराने का काम शुरू होगा। जनपद में लगभग 36 हजार लाइसेंसी शस्त्रधारक हैं। इनमें से 10 प्रतिशत भी आवश्यक सेवाओं जैसे सुरक्षा गार्ड, जान को गंभीर खतरा आदि में प्रयुक्त मान लिए जाएं तो 32 हजार लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानकारों का कहना है कि पिछले दो चुनावों में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए गए। इनमें से प्रयागराज में पांचवें चरण में मतदान कराया गया। आचार संहिता लगने के बाद आमतौर पर नामांकन आदि की प्रक्रिया में एक महीने का वक्त मिलता है। ऐसे में पुलिस के पास लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के लिए बमुश्किल एक महीने का समय होगा। एडीसीपी अपराध सतीश चंद्र का कहना है कि चुनाव संंबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।

पुलिसकर्मियों का पांच गुना लाइसेंसी शस्त्रधारक


लाइसेंसी शस्त्रधारकों की बात की जाए तो इनकी संख्या जिले में कुल पुलिसकर्मियों की संख्या का लगभग पांच गुना ज्यादा है। जनपद में कुल पुलिसबल सात हजार के आसपास है जबकि लाइसेंसी शस्त्रधारकों की संख्या 36 हजार के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed