फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lok sabha elections 2019 pm modi addressing rally in kaushambi

सपा-बसपा वाले गांव के गुंडों को नहीं मार सकते, आतंकवादियों को क्या मारेंगे : पीएम मोदी

Wed, 01 May 2019 08:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 May 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 pm modi addressing rally in kaushambi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कौशांबी में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। यहां पर भी उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने जनसभा में कुंभ का जिक्र करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम लेकर कांग्रेस पर भी हमला किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि एक बार पं. नेहरू जब कुंभ में आए तो अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई थी, हजारों लोग मारे गए थे....लेकिन सरकार की इज्जत बचाने के लिए, पं. नेहरू पर कोई दोष न लग जाए इसलिए उस समय की मीडिया ने ये दिखाने की बहादुरी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भगवान बुद्ध की धरती कौशांबी से सपा-बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। अपने चिरपरिचित अंदाज में कौशांबी की जनता से कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री के लिए कई चेहरे पेश कर रहा है। जितने भी पीएम के लिए बाजार में चेहरे आए हैं। क्या वे आतंकवाद को खत्म कर सकते हैं। सपा और बसपा वाले गांव के गुंडों तक को नहीं मार सकते। वे क्या आतंकवादियों को मार पाएंगे। कांग्रेस ने तो पहले भी सत्ता होते हुए भी कुछ नहीं किया। वे आगे भी आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरवारी स्थित भवंस मेहता डिग्री कालेज प्रांगण में कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर और प्रयागराज से पार्टी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन में आयोजित सभा में पीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में काशी, मुंबई, अयोध्या, रामपुर आदि स्थानों पर बस विस्फोट हुए। लेकिन राजग की पांच वर्ष की सरकार में कहीं भी बम विस्फोट की घटना नहीं हुई। कहा कि सेना को खुली छूट दे रखी है। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी। उसे लगा कि कहीं एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए, लेकिन सेना ने एयर स्ट्राइक कर दिया और हो गया ‘जय बजरंग बली’। अब देश बदल गया है। घर में घुसकर सेना मारती है। गोली का जवाब सेना अब गोले से देती है।

हिंदुस्तान को और मजबूत करना है कि उसके लिए मजबूत सरकार चाहिए। इसलिए कमल के बटन को दबाए। आपका वोट सीधे मोदी के खाते में पहुंच जाएगा। अपने 35 मिनट के उद्बोधन में पीएम ने कहा कि आजाद भारत में यह पहला मौका है कि जब कांग्रेस सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कहने के लिए उसके पास पूर्व पीएम समेत तमाम सीएम और कैबिनेट मंत्री है लेकिन उनमें हिम्मत ही नहीं कि वे चुनाव लड़ सके। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

विपक्ष की एकता पर भी मोदी ने उठाए सवाल

पीएम मोदी ने विपक्ष की एकता पर भी सवाल उठाए। कहा कि कहने के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी एवं बिहार में राजद और कांग्रेस ने गठबंधन कर रखा है। चुनाव के चार चरण हो चुके हैं, लेकिन अब तक राहुल गांधी और शरद पवार ने कोई साझा चुनावी सभा की है क्या। उधर बिहार में भी राहुल ने अब तक लालू की पार्टी के साथ कोई भी चुनावी सभा नहीं की। मोदी ने सपा बसपा के गठबंधन को भी निशाने पर लिया। कहा कि पिछले चुनाव में सपा बसपा एक दूसरे की दुश्मन थी, लेकिन भाजपा के प्रचंड  बहुमत को देखते हुए इस बार दोनों दल तुम मुझे बचाओ, मैं तुम्हें बचाऊं का खेल खेल रही हैं। 

सफाई कर्मियों का पांव पखार कर मिला पुण्य

पीएम मोदी ने पिछले दिनों हुए प्रयागराज कुंभ का जिक्र भी किया।  कुंभ में राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारियों की खूब तारीफ की। कहा कि पूरे विश्व में कुंभ मेले की सफाई एवं स्वच्छता की चर्चा हुई। यूपी ने दुनिया को अपनी एक नई तस्वीर दिखाई। इसमें सफाई कर्मियों का विशेष योगदान रहा। मैने उनके इसीलिए पांव पखारे। उनके पांव पखार कर जो  पुण्य मिला वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसके पूर्व मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री  पंडित जवाहर लाल नेहरू के कुंभ में आने के दौरान मची  भगदड़ के प्रसंग को भी उठाया। कहा तब कुंभ में हजारों लोग मरे थे। केंद्र और राज्य दोनों जगह कांग्रेस की सरकारें थी। लेकिन पीड़ितों को  मुआवजा तक नहीं दिया। इस  बार कुंभ में कोई हादसा नहीं हुआ। मैं भी कुंभ समापन पर आया। ताकि आम श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed