फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election: Trends of counting of votes will start from 9 o'clock, counting will be done on 14 tables

Lok Sabha Chunav : नौ बजे से मिलने लगेंगे मतगणना के रुझान, विधानसभावार 14 टेबल पर होगी गिनती

Thu, 30 May 2024 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 May 2024 01:39 PM IST
सार

दोनों लोकसभा के अलावा भदोही के दो विधानसभा क्षेत्रों प्रतापपुर एवं हंडिया की मतगणना मुंडेरा मंडी परिसर में चार जून को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना विधानसभावार 14 टेबल पर होगी। इसके अलावा बैलेट मतों की गिनती निर्वाचन अधिकारी टेबल पर होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Trends of counting of votes will start from 9 o'clock, counting will be done on 14 tables
लोकसभा चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की मतगणना का पहला रुझान सुबह नौ से साढ़े नौ बजे के बीच आने की उम्मीद है। वहीं दिन में तीन बजे तक अंतिम परिणाम आने की संभावना है। इन दोनों लोकसभा के अलावा भदोही के दो विधानसभा क्षेत्रों प्रतापपुर एवं हंडिया की मतगणना मुंडेरा मंडी परिसर में चार जून को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना विधानसभावार 14 टेबल पर होगी। इसके अलावा बैलेट मतों की गिनती निर्वाचन अधिकारी टेबल पर होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद के अनुसार बैलेट मतों की मतगणना पहले होगी। इसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। ऐसे में पहले चरण की मतगणना का परिणाम आने में नौ से साढ़े नौ बजे जाएंगे।

विज्ञापन

चूंकि मतगणना विधानसभावार होगी और फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत फूलपुर विधानसभा में सबसे अधिक 435 बूथ हैं। ऐसे में इस विधानसभा में सबसे अधिक 32 राउंड की मतगणना होगी। वहीं इलाहाबाद संसदीय सीट के अंतर्गत दक्षिणी में सबसे अधिक 377 बूथ हैं। इस तरह से दक्षिणी में 27 राउंड की मतगणना होगी। ऐसे में सबकुछ सामान्य तरीके से चला तो इलाहाबाद संसदीय सीट का अंतिम परिणाम फूलपुर से पहले आ जाएगा।

विज्ञापन


गर्मी को देखते हुए मतगणना के दौरान विशेष इंतजाम के भी निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, नौ तपा की अवधि दो जून को ही खत्म हो जाएगी लेकिन इसके बाद भी लू चलने के आसार हैं। इसके मद्देनजर पानी, दवा आदि के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ गौरव कुमार का कहना है कि मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारी कराएंगे मतगणना, प्रशिक्षण आज
 

मतगणना के लिए हर टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले में कुल 12 विधानसभा क्षेत्र हैं। ऐसे में कुल 168 टेबल पर मतगणना होगी। इसके लिए 504 कर्मचारियों की जरूरत होगी। इनके अलावा बैलेट मतों की गणना आरओ टेबल पर होगी। बैलेट मतों की गणना 10 से अधिक टेबल पर होने की उम्मीद है और हर टेबल पर चार कर्मचारी होंगे। इस तरह से मतगणना में करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारियों के लगने की उम्मीद है। इन्हें बृहस्पतिवार को बिशप जॉनसन स्कूल में सुबह 10 से एक बजे के बीच प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हीं के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर भी प्रशिक्षित किए जाएंगे। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण तीन जून को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed