फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election: Three-tier security cordon, deployment of two thousand soldiers during counting of votes.

Lok Sabha Chunav : मतगणना में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, दो हजार जवानों की तैनाती

Sun, 02 Jun 2024 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 02:16 PM IST
सार

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए 2000 जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही 100 मीटर के दायरे में जुलूस-जश्न पर पाबंदी भी लगाई जाएगी। मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी परिसर व आसपास का एरिया छावनी में तब्दील किया जाएगा। पुलिस विभाग ने सुरक्षा संबंधी प्लान फाइनल कर लिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Three-tier security cordon, deployment of two thousand soldiers during counting of votes.
मुंडेरा मंडी में ईवीएम की सुरक्षा में लगे पैरामिलिट्री फोर्स के जवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार जून को मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में कराई जाएगी। इस त्रिस्तरीय घेरे में पुलिस के साथ पीएसी व पैरामिलिट्री के जवान भी शामिल होंगे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए 2000 जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही 100 मीटर के दायरे में जुलूस-जश्न पर पाबंदी भी लगाई जाएगी। मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी परिसर व आसपास का एरिया छावनी में तब्दील किया जाएगा। पुलिस विभाग ने सुरक्षा संबंधी प्लान फाइनल कर लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से तीन कार्डन बनाया जाएगा। इन्हें आइसोलेशन कार्डन, इनर कार्डन व आउटर कार्डन का नाम दिया जाएगा। आइसोलेशन कार्डन में एसएसबी के जवान तैनात होंगे। यह कार्डन स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर मतगणना टेबलों तक सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। इसका काम स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम निकलने से लेकर मतगणना टेबलों तक सकुशल पहुंचाया जाना व मतगणना टेबलों तक अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद इनर कार्डन होगा,जिसमें पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। इन जवानों को मतगणना टेबलों से अलग सेक्टर वाइज तैनात किया जाएगा। आउटर कार्डन में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। यह कार्डन मतगणना स्थल के इंट्री गेटों पर लगाया जाएगा। इसमें राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्डन मतगणना स्थल के बाहर आसपास के 100 मीटर के दायरे में भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होगा। इस कार्डन में चार पुलिस उपायुक्त, चार अपर पुलिस उपायुक्त, 17 सहायक पुलिस आयुक्त भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर से लेकर आरक्षी तक करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।


300 से ज्यादा यातायात पुलिसकर्मी भी

सुरक्षा के साथ-साथ मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कुल 325 यातायात पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर मुस्तैद किया जाएगा। इनमें 25 यातायात निरीक्षक, 50 यातायात उपनिरीक्षक और 150 आरक्षी व मुख्य आरक्षी शामिल हैं। मतगणना के दौरान जीटी रोड पर डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed