फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Locust Swarm Attack India Latest News in Hindi Locust Swarm reached In Prayagraj crops damage

प्रयागराज शहर में टिड्डी दल की दस्तक, कोरांव में बर्बाद हुई फसल

Thu, 11 Jun 2020 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Jun 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Locust Swarm Attack India Latest News in Hindi Locust Swarm reached In Prayagraj crops damage
प्रयागराज में घुसता टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज शहर में टिड्डी दल ने दस्तक दे दी है। रात तक टिड्डी दल के शहर में आने की आशंका जताई गई थी। राजस्थान, पंजाब व मध्यम प्रदेश के बाद करीब पखवारे भर पहले टिड्डी दल की फौज यूपी के आगरा, ललितपुर, झांसी में डेरा जमाए हुए थीं। एकाएक उनका रुख प्रयागराज की तरफ हो गया।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों से टिड्डी दलों की लोकेशन प्रयागराज के कोरांव में बनी हुई थी। यहां किसानों की फसलों पर वह कहर बरपा रहे थे। प्रशासन की टीम ने टिड्डी दलों के खिलाफ आपरेशन शुरू किया तो वह दो टुकड़ियों में बंट गई।
विज्ञापन


टिड्डियों की दूसरी फौज फूलपुर के आस-पास पहुंच चुकी है। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि करीब ढाई लाख की संख्या आंकी जा रही है। पांच मीटर लंबी फौज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरांव में टिड्डी दल के हमले में कई किसान हुए बर्बाद
मध्य प्रदेश से जिले की सीमावर्ती तहसील कोरांव में मंगलवार को घुसे टिड्डी दल ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। इसने कुछ गांवों के किसानों की सब्जी की खेती व धान की नर्सरी चट कर ली। 

हालत यह रही कि टिड्डी दल जिस पेड़ पर बैठता उसकी डालियां टूट कर गिरने लगतीं। झूंसी में इस दल ने आम के बागों को खासा नुकसान पहुंचाया। बुधवार दोपहर यह दल करछना में पहुंच गया और दर्जन भर गांवों पर हमला कर दिया। प्रशासन के कई अधिकारी कीटनाशक का छिड़काव कर दल को भगाने में जुटे रहे।

 टिड्डी दल ने कोरांव के खीरी और ढेरहन न्याय पंचायत को निशाना बनाया। इसने कौदी, छापर, खरका खास, ढेरहन, टौंगा, जोरवट, खपटिहा, खीरी, कल्याणपुर आदि गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। ढेरहन गांव के बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि टिड्डियों का समूह जिन पेड़ों पर बैठा, चंद मिनटों में ही उसकी सूरत बदल गई।

गांव में कई पेड़ो की डालियां टूट कर जमीन पर आ गईं। इसी गांव के रहने वाले छेदीलाल, निर्मल मिश्र तथा रामजस जैसे किसानों की सब्जी की खेती भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसी प्रकार कल्याणपुर गांव के रहने वाले त्रिभुवन यादव, राजेंद्र यादव, रमाशंकर, रमेश कुमार, बद्री प्रसाद तथा लाल बबन आदि किसानों की धान की नर्सरी और सब्जी की खेती भी इन टिड्डियों के द्वारा चट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed