फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loco pilots will be introduced to armor through virtual reality, accidents will decrease.

Prayagraj : वर्चुअल रियलिटी के जरिए कवच से रूबरू होंगे लोको पायलट, दुर्घटनाओं में आएगी कमी

Sat, 07 Feb 2026 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 03:00 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने रेल संरक्षा और आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने लोको पायलटों को कवच (स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) का प्रशिक्षण देने के लिए देश का पहला वर्चुअल रियलिटी आधारित प्रशिक्षण शुरु किया है।

विज्ञापन
Loco pilots will be introduced to armor through virtual reality, accidents will decrease.
लोको - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय रेलवे ने रेल संरक्षा और आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने लोको पायलटों को कवच (स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) का प्रशिक्षण देने के लिए देश का पहला वर्चुअल रियलिटी आधारित प्रशिक्षण शुरु किया है। इस अत्याधुनिक सिम्युलेटर को कानपुर स्थित बहु-विषय मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में तैनात किया गया है। प्रयागराज से कई लोको पायलट वहां प्रशिक्षण के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


यह नई प्रणाली लोको पायलटों को बिना किसी भारी-भरकम बुनियादी ढांचे के डिजिटल रूप से एक वास्तविक लोकोमोटिव वातावरण का अनुभव कराएगी। वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से पायलटों की जानकारी याद रखने की क्षमता में 40 फीसदी तक का सुधार होगा।
विज्ञापन


इसमें सिग्नल जंप करने की रोकथाम और आपातकालीन एसओएस जैसे 12 कठिन परिचालन मोड का अभ्यास सुरक्षित वातावरण में किया जा सकेगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि पारंपरिक भारी सिम्युलेटरों के विपरीत, इस वर्चुअल रियलिटी किट को आसानी से किसी भी छोटे स्टेशन या डीजल शेड में ले जाकर प्रशिक्षण दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे देश के सबसे व्यस्त रूटों में से एक है। वर्चुअल रियलिटी एकीकरण तकनीक-सशक्त कार्यबल की ओर हमारा पहला कदम है, जिससे रेल संचालन अधिक सुरक्षित और सटीक बनेगा। इस तकनीक के आने से अब लोको पायलटों की त्वरित निर्णय लेने की क्षमता में भारी सुधार होगा। इससे भविष्य में रेल दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed