{"_id":"5f0b45fd8ebc3e63ca4d9d9e","slug":"lockdown-stalled-in-the-pmssy-building-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज लॉकडाउन में अटकी पीएमएसएसवाई बिल्डिंग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज लॉकडाउन में अटकी पीएमएसएसवाई बिल्डिंग की तैयारी
Sun, 12 Jul 2020 10:49 PM IST
विनोद सिंह
news desk amarujala prayagraj
news desk amarujala prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के मरीजों के लिए प्रधानमंत्री सुपर स्पेशियलिटी योजना के अंतर्गत निर्माण कराए गए भवन का भी इस्तेमाल हो सकता था। लेकिन लॉकडाउन के कारण बिल्डिंग निर्माण से संबंधित कार्य और उपकरणों के इंस्टाल होने का काम अधूरा रह गया। नहीं तो जिस तरह कालिंदीपुरम में पीएम आवास योजना को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया, वैसे ही इसे भी कोविड-19 मरीजों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता था।
पांच तल की इस बिल्डिंग में अभी सफाई और उपकरणों के इंस्टाल होने का काम चल रहा है। यह कब तक होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। योजना का कार्य देख रहे नोडल इंचार्ज डॉ. मोहित जैन कहते हैं कि लॉकडाउन की वजह से कई दिक्कतें आईं हैं। वैसे बिल्डिंग के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है और उपकरणों के इंस्टाल होने का काम भी दो तिहाई पूरा कर लिया गया है।
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह कहते हैं कि जरूरत पड़ेगी तो बिल्डिंग में कोविड मरीजों को रखा जाएगा। इसके लिए बेड लगा दिए गए हैं। सुपर स्पेशियलिटी भवन के निर्माण और उपकरणों के इंस्टाल करने में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जानकारों का कहना है कि कोरोना काल में इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य और उपकरणों को इंस्टाल करने में तत्परता दिखाए जाने की अधिक जरूरत है, जिससे कि विशेष जरूरत पर इसका अधिक उपयोग हो सके।