फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lockdown: life imprisoned for saving lives

लॉकडाउन : जीवन बचाने के लिए घरों में कैद रही जिंदगी

Mon, 19 Apr 2021 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Apr 2021 01:27 AM IST
सार

  • सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, बाजारों में सब्जी, किराना व दूध तक की दुकानें रहीं बंद

विज्ञापन
Lockdown: life imprisoned for saving lives
prayagraj news : सुभाष चौराहे से सिविल लाइन्स रोडवेज तक पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रविवार को प्रयागराज में हुई बंदी का खासा असर दिखा। रविवार के दिन घोषित लॉकडाउन के क्रम में शनिवार शाम से ही शहर में सन्नाटा पसरा नजर आया। 35 घंटे के कर्फ्यू के दौरान सड़कें पूरी तरह सूनी रहीं और बाजार बंद रहे। हालांकि बीच-बीच में इक्का-दुक्का लोग ही निकलते नजर आए। सब्जी मंडी, किराना, दूध तक की दुकानें बंद रहीं। ग्रामीण क्षेत्र में भी वाहनों का आवागमन अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। 

विज्ञापन

Lockdown: life imprisoned for saving lives
prayagraj news : नगर निगम की ओर से शहर में कराया जा रहा सैनिटाइजेशन। - फोटो : prayagraj

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लोगों की जिंदगी बचाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगे 35 घंटे के लॉकडाउन में ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। व्यापारियों ने भी दुकानें नहीं खोलीं।  शहर से लेकर गांव तक पैथालॉजी, अस्पताल, पेट्रोल पंप आदि को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। रविवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र से आए दुग्ध विक्रेता ही सड़कों पर नजर आए। शहर के सबसे प्रमुख जानसेनगंज चौराहे पर कुछ दोपहिया वाहन ही गुजरते दिखे। ट्रेनों से आए यात्री अपने घर जाने के लिए परेशान रहे। यही हालत उनकी भी थी जिनका ट्रेनों में आरक्षण था और उन्हें स्टेशन जाना था। बहुत से लोगों ने पैदल ही लंबी दूरी तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lockdown: life imprisoned for saving lives
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस ने बेवजह घूमने वालों को लगाई फटकार
कोरोना से जंग में रविवार के दिन घोषित लॉकडाउन के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने वाहनों से निकल रहे लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान कई लोगों को बेवजह घूमने पर डांट भी पड़ी। पुलिस ने कई लोगों को हिदायत देकर वापस कर दिया। हमेशा भीड़ भाड़ रहने वाले लोकनाथ की सब्जी मंडी में रविवार को पूरी तरह सन्नाटा था। हाईवे पर भी सामान्य दिनों के मुकाबले भारी वाहनों की संख्या कम नजर आई। 

विज्ञापन

Lockdown: life imprisoned for saving lives
prayagraj news : हाट स्पाट के रूप में तब्दील हुआ चौक इलाका। - फोटो : prayagraj
पांच प्रमुख बाजारों की स्थिति 

सिविल लाइंस 


सिविल लाइंस में लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर दिखा। यहां महात्मा गांधी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, नवाब यूसुफ रोड स्थित दुकानों के शटर गिरे रहे। सुभाष चौराहे पर बैरीकेडिंग भी की गई थी। इक्का दुक्का वाहन चालक इधर आए, लेकिन इसमें अधिकांश वही लोग रहे जो जरूरी काम से निकले थे।

चौक
चौक क्षेत्र में सुबह से ही तमाम स्थानों पर पुलिस तैनात रही। यहां सुबह लोकनाथ में कुछ सब्जी विक्रेताओं के यहां लोग सब्जी आदि खरीदने जरूर पहुंचे। लोकनाथ की गली में दूध की एक दो दुकान खुली रहीं, लेकिन अन्य दुकानें यहां पूरी तरह से बंद रहीं। बरामदा, मो. अली पार्क, बजाजा पट्टी, जवाहर स्क्वायर आदि इलाकों में पूरी तरह से सन्नाटा रहा।

कटरा
कटरा में साप्ताहिक बंदी मंगलवार को ही रहती है, लेकिन 35 घंटे की बंदी में यहां व्यापारियों के साथ वहां रहने वाले लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया। पुराना कटरा में गली के अंदर वाली परचून की दुकानें जरूर खुली रहीं, लेकिन मुख्य सड़क पर स्थित सभी दुकानों के शटर बंद ही रहे। छात्र-छात्राओं से गुलजार रहने वाले विश्वविद्यालय मार्ग आज पूरी तरह से सन्नाटे की आगोश में रहे।

कोठापार्चा
शहर के प्रमुख कपड़ा बाजार में शामिल कोठापार्चा भी पूरी तरह से बंद रहा। यहां सभी छोटे-बड़े शोरूम तो बंद रहे ही, साथ ही जनरल स्टोर आदि की भी दुकानें नहीं खुली। अधिकांश लोग अपने घरों की छत से सुनसान सड़क देखते रहे। इस बीच यहां पुलिस ने कई बार मार्च भी किया। यहां लोगों से अपील की गई कि वह छत या बॉलकनी में खड़े होने की बजाय घरों के अंदर ही रहें।

धूमनगंज
शहर पश्चिम के धूमनगंज, सुलेमसराय, प्रीतम नगर आदि इलाकों की रौनक पूरी तरह से गायब रही। यहां तकरीबन सभी मेडिकल स्टोर  खुले रहे। इन दुकानों पर नियमित अंतराल पर दवा आदि खरीदने के लिए आने वाले लोगों की आवाजाही दिन भर होती रही। अंदर कालोनी में जनरल स्टोर एवं परचून की कुछ दुकानें खुलीं भी, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed