{"_id":"5ef443b6b47a662f172a5d8a","slug":"local-miscreants-shoots-a-teacher-during-land-dispute-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने अध्यापक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने अध्यापक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, घायल
Thu, 25 Jun 2020 11:57 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सरांय अकिल क्षेत्र के डहिया गांव में गुरुवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दबंग पिता और पुत्रों ने दौड़ा-दौड़ाकर अध्यापक को तमंचे से गोली मार दी। अध्यापक के पीठ में गोली लगने से वह गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अध्यापक को प्रयागराज के स्वरुपरानी अस्पताल भेजा और फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
डहिया गांव निवासी प्रवीण कुमार उर्फ बबलू तिल्हापुर गांव स्थित ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उनका गांव के ही चंदू से रास्ते को लेकर दो तीन महीनों से विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह चंदू और उसका बेटा सुनील उक्त विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराना चाह रहे थे।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने इस बात का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी दौरान चंदू व उसके बेटे सुनील ने तमंचा निकाल कर गोली चला दी। गोली चलने से प्रवीण कुमार अपनी जान बचाकर भागे तो दोनों आरोपियों ने उन्हें दौड़ाकर पीठ पर गोली चला दी।
विज्ञापन
इससे प्रवीण कुमार जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख दोनों पिता पुत्र मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके एंबुलेंस की मदद से घायल को प्रयागराज के स्वरुपरानी अस्पताल भेज दिया और आरोपी पिता पुत्र की तलाश शुरू कर दी।