फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LLB , Biaelelbi entrance exam results

एलएलबी, बीएएलएलबी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित

Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के एलएलबी तीन वर्षीय और बीएएलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिए गए। खास बात यह कि प्रवेश प्रकोष्ठ ने मात्र आठ दिन में दोनों पाठ्यक्रम के रिजल्ट घोषित कर दिए। हालांकि इससे पहले हुई शोध (क्रेट) और बीएड प्रवेश प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का अब भी इंतजार है। जबकि, ये परीक्षाएं काफी पहले हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विधि स्नातक के इन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता लेने की प्रक्रिया में देरी की वजह से प्रवेश परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम से तकरीबन दो महीने बाद हुई। हालांकि अब जल्द रिजल्ट घोषित कर देरी की भरपाई करने की कोशिश की गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए कोऑर्डिनेटर के नाम तय कर लिए जाएंगे। इसके बाद जल्द कटऑफ घोषित कर प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके विपरीत क्रेट और बीएड के रिजल्ट का अभ्यर्थियों को अब भी इंतजार है। बीएड प्रवेश परीक्षा तो पहले चरण में ही हो गई थी। वहीं क्रेट की एक सेंटर की निरस्त परीक्षा भी 10 अगस्त को हो चुकी है लेकिन इनका परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो सका है। प्रोफेसर बीएन सिंह का कहना है कि क्रेट की ऑनलाइन परीक्षा का डिटेल एजेंसी के पास है। जल्द रिजल्ट मांगा गया है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त तक क्रेट और बीएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश
राजनीति विज्ञान - 24 अगस्त को शिक्षक-कर्मचारी कोटा
शिक्षाशास्त्र - 26 अगस्त को सभी वर्ग के 108, ओबीसी के 92, एससी के 85 और एसटी के 55 या इससे अधिक अंक
एमएड - 26 अगस्त को सभी वर्ग के 76, ओबीसी के 68, एससी के 68 और एसटी के 48 या इससे अधिक अंक
जंतु विज्ञान - 24 अगस्त को सभी वर्ग के 151 या इससे अधिक अंक, ओबीसी के 150 से 129, एससी के 149 से 103 तक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी
खेल कोटा
0 परास्नातक पाठ्यक्रम में खेल कोटा के अंतर्गत आवेदन करने वाले 23, 24 और 26 अगस्त को रिपोर्ट करें
अंग्रेजी - 23 अगस्त को एससी के 65 और एसटी के 25 या इससे अधिक अंक
भूगोल - 23 अगस्त को सभी वर्ग के 155, ओबीसी के 145, एससी के 117.30 और एसटी के 71 या इससे अधिक अंक
डेवलपमेंट स्टडीज - 24 अगस्त को सभी वर्ग के 146, ओबीसी के 133 और एसटी के 98 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
मनोविज्ञान - 24 अगस्त को सभी वर्ग के 107, ओबीसी के 56 और एससी के 42 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी एवं शिक्षक-कर्मचारी, खेल, दिव्यांग कोटा केसभी
रक्षा अध्ययन - 23 अगस्त को सभी वर्ग के 127.50, ओबीसी के 95 या इससे अधिक अंक
संस्कृत - 23 अगस्त को सभी वर्ग के 90, ओबीसी के 60 अैर एससी के 45 या इससे अधिक अंक
एग्रीकल्चर बॉटनी - 24 अगस्त को ओबीसी के 119 या इससे अधिक अंक
उर्दू - 23 अगस्त को सभी वर्ग के 72, ओबीसी के 48, 45 या इससे अधिक अंक तथा एससी एवं एसटी के सभी
एमए पेंटिंग - 23 अगस्त को सभी वर्ग के 108, ओबीसी के 82 या इससे अधिक अंक तथा एससी-एसटी सभी एवं शिक्षक-कर्मचारी कोटा
एमएफए - 23 अगस्त को सभी वर्ग के 150, ओबीसी के 114.75 और 62.37 या इससे अधिक अंक तथा शिक्षक-कर्मचारी कोटा
अरबी एवं फारसी - 23 अगस्त को

कॉलेजों में प्रवेश
सीएमपी के पीजी कोर्स में 23 को प्रवेश
वनस्पति विज्ञान - सभी वर्ग के 95 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
संस्कृत - सभी वर्ग के 70 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
शिक्षाशास्त्र - सभी वर्ग के 85 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
दर्शनशास्त्र - सभी वर्ग के 84 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
हिन्दी - सभी वर्ग के 90 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
प्राचीन इतिहास - सभी वर्ग के 150 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
राजनीति विज्ञान - सभी वर्ग के 90, ओबीसी के 80 और एससी के 70 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
अंग्रेजी - मेरिट के आधार पर
जंतु विज्ञान - सभी वर्ग के 100 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
भूगोल - सभी वर्ग के 90 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
रसायन विज्ञान - सभी वर्ग के 120 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
एमकॉम - सभी वर्ग के 95 या इससे अधिक अंक

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
एलएलएम - 23 अगस्त को सभी वर्ग के 230, ओबीसी के 200 और एससी के 190 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed