फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Literature: The Foundation of Character Building and National Unity M. Govind Rajan

साहित्य चरित्र निर्माण व राष्ट्रीय एकता का आधार : एम गोविंद राजन

Sat, 12 Sep 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 12 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Literature: The Foundation of Character Building and National Unity  M. Govind Rajan
चित्र परिचय------- साहित्यिक संवर्धन संस्थान के कार्यक्रम को संबोधित करते एम गोविंद राजन ( संव
साहित्य संवर्धन संस्थान में आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में डॉक्टर एम गोविंद राजन ने कहा कि साहित्य केवल कहानी या कविता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि प्रादेशिक भाषाओं के आदान-प्रदान से राष्ट्रीय एकता की मजबूत दीवार बनेगी।
विज्ञापन

साहित्यकारों को अपनी रचनाओं से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देना चाहिए। गोविंद राजन दशकों से देश की विभिन्न भाषाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस का तमिल में अनुवाद करने के कारण उन्हें ''तमिल का तुलसी'' भी कहा जाता है। संस्थान के अध्यक्ष विजय चितौरी ने अतिथियों का स्वागत किया। संत सत्यानंद त्यागी ने अध्यक्षता और लखन प्रतापगढ़ी ने संचालन किया।
विज्ञापन

मौके पर उदय भानु, डॉक्टर अमरनाथ सिंह, राजेंद्र शुक्ला, बेचन लाल विनोदी, शंकर लाल, राजेंद्र पारखी, राम मनोहर पाल और दीप नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed