फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   list issued in 69000 assistant teacher bharti

31,277 सहायक अध्यापकों के लिए जिला आवंटन सूची जारी

Tue, 13 Oct 2020 10:55 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
list issued in 69000 assistant teacher bharti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए खाली 69,000 सहायक अध्यापक के पदों में 31,277 पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को जिला आवंटन की सूची जारी कर दी। जारी सूची में 69,000 पदों में शिक्षामित्रों के 37,339 पदों को छोड़कर बचे 31,661 में से आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 31,277 पद शामिल हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा वेबसाइट पर चयनितों की सूची जारी करने के साथ चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित जिले में 14 एवं 15 अक्तूबर को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग में प्रमाण पत्र दुरुस्त पाए जाने के बाद चयनित सहायक अध्यापकों को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर जारी की गई सूची
प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर सचिव ने भले ही जिला आवंटन की सूची जारी कर दी है, परंतु इस मामले को लेकर विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। शिक्षक भर्ती को लेकर अभी कोर्ट का फैसला नहीं आया है। आवेदन में गलती करने वाले कुछ अभ्यर्थियों के आवेदनों में संशोधन के लिए सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद को आदेश दिया गया है। लेकिन विभाग ने आवेदन में संशोधन का मौका दिए बगैर ही जिला आवंटन सूची जारी करके विवाद को हवा दे दी है। कोर्ट में याचिका दाखिल करने वालों का कहना है कि वह इस मामले में अवमानना की अपील दायर करेंगे। उधर कुछ अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में भी शिकायत की है, इस मामले की भी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


जिला आवंटन में पूर्व के मानक को बनाया आधार
परिषदीय विद्यालयों के 31,277 पदों को भरने के लिए सचिव की ओर से कहा गया है कि 69000 खाली पदों के सापेक्ष पहले चरण में जारी मेरिट और पूर्व में आवंटित जिले एवं आरक्षण को आधार बनाकर ही नई जिला आवंटन सूची जारी की गई है। पूर्व अपनाए गए नियमों को आधार मानकर 69,000 पदों की रिक्तियों के सापेक्ष 31,277 पदों पर पहले चरण की चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया की जा रही है। 14 एवं 15 अक्तूबर को अनंतिम सूची में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं दूसरे अभिलेखों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन के बाद बीएसए कार्यालय में तत्काल ज्वाइनिंग
चयन प्रक्रिया जनपदीय चयन समिति द्वारा संपन्न कराई जाएगी। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कर अर्ह पाए जाने की स्थिति में नियुक्ति पत्र जारी करते हुए चयनित शिक्षकों को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। विद्यालय का आवंटन बाद में किया जाएगा।


काउंसलिंग के समय ये दस्तावेज लाना जरूरी
सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय शिक्षक भर्ती के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र, सभी शैक्षिक एवं दूसरे प्रमाण पत्रों जैसे जाति, दिव्यांगता, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के साथ शामिल होना होगा। चयनित अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्रों की दो सेट में स्व प्रमाणित छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाएं। इसके अलावा अनारक्षित व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी 500 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 200 रुपये का आवेदन शुल्क का बैंक ड्राफ्ट जो कि ‘सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज’ के नाम देय होगा, भी साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed