फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   license of nine canceled in mundera mandi for not following social distance

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर मुंडेरा मंडी में नौ के लाइसेंस निरस्त

Thu, 07 May 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
license of nine canceled in mundera mandi for not following social distance
सामाजिक दूरी का पालन न करने के आरोप में मुंडेरा मंडी प्रशासन ने नौ कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि गोपीनाथ कुशवाहा, अच्छेलाल नफीस एंड संस, चंद्र प्रकाश पटेल एंड कंपनी, तनवीर एंड संस, राम बहादुर एंड संस, इलाहाबाद फ्रूट सेल, सौरभ भारती एंड कंपनी, गणेश फल भंडार, सोनकर सब्जी भंडार लॉक डाउन के दौरान तमाम नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन

मंडी में जो जगह उन्हें आवंटित है, उसकी जगह वह दूसरे स्थान पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा यह अपनी दुकानों पर जरूरत से ज्यादा भीड़ जुुटा रहे थे। कहा कि सभी कारोबारियों से 15 दिन में जवाब देने को कहा है। इसके अलावा मंडी में गुटखा, पान आदि की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा यहां पान, गुटखा आदि मसाले खाकर इधर उधर कोई थूकता दिखा तो उसके खिलाफ 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना लगाने के बाद ही अगर वहीं व्यक्ति फिर थूकता दिखाई दिया तो उसके खिलाफ एक हजार एवं एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed