फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leveled against Modi banner

पीएम मोदी के खिलाफ लगाया बैनर

Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Leveled against Modi banner
मोदी के ख‌िलाफ ‌‌व‌िवाद‌ित पोस्टर लगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 कांग्रेसियों ने शनिवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बैनर लगाकर एक और विवाद खड़ा कर दिया। इस बैनर में ‘अच्छे दिन एक्सप्रेस’ की आड़ में पीएम के वादे पर तंज कसा गया है। हालांकि, बैनर लगने के कुछ देर बाद ही नगर निगम के अफसर उसे उतरवाने लगे। बैनर फट गया और इससे नाराज कांग्रेसी निगम अफसरों से भिड़ गए। उनकी अफसरों के साथ हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अभिन्न वार्ष्णेय, इरशाद उल्ला और रजत अरोरा की ओर से सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर लगाए गए बैनर में ‘अच्छे दिन एक्सप्रेस’ को एक जुमला बताया गया है। तंज कसते हुए बैनर पर लिखा गया है कि प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली ‘अच्छे दिन एक्सप्रेस, जो अपने साथ बिजली, पानी, मकान, रोजगार, चाइना से जमीन, भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सस्ती दाल आदि साथ लाने वाली थी, अब नहीं आएगी। इस ट्रेन का मार्ग जुमले लफाज स्टेशन की ओर कर दिया गया है। ट्रेन की खबर 2019 में दी जाएगी। तब तक नमो-नमो का जाप जारी रखें’। अंत में लिखा है कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें कोई खेद नहीं है। 
विज्ञापन


यह विवादित बैनर शनिवार को दिन में 11 बजे जैसे ही सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर लगाया गया, वैसे ही नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी उसे हटाने पहुंच गए। उसी वक्त मुख्य सचिव दीपक सिंघल को भी सिविल लाइंस में निरीक्षण करने पहुंचना था, सो अफसरों ने कांग्रेसियों के विरोध को दरकिनार कर बैनर हटा दिया। बैनर हटाते वक्त फट गया। इस पर कांग्रेसी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से उलझ पड़ी। दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। हाथापाई भी हुई। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed