फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leslie Koutino will now serve the church

लेसिली कुटीनो अब करेंगे चर्च की सेवा

Tue, 04 Jul 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 04 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Leslie Koutino will now serve the church
demo pic - फोटो : डेमो पिक
सेंट जोसेफ कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल बहाल तो हो गए लेकिन वह अब चर्च में सेवा करेंगे। उन्हें फिलहाल मुख्य चर्च से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर फादर जोसेफ नए वाइस प्रिंसिपल बनाए गए हैं। वह आज पहले दिन कॉलेज परिसर में आए और अध्यापकों के साथ परिचय किया। वहीं दूसरी ओर लेसिली कुटीनो शहर से बाहर होने के कारण कालेज नहीं आए। बताते हैं कि परिवार में कोई काम होने के कारण वह बंगलूरू में हैं और अगले सप्ताह तक इलाहाबाद आ सकेंगे।
विज्ञापन


आरोप है कि अप्रैल में प्रार्थना सभा के दौरान वाइस प्रिंसिपल लेसिली कुटीनो की पिटाई से छात्र की आंख फूट गई। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर रोक के आदेश कर दिए थे। इससे लेसिली कुटीनो को पुलिस कार्रवाई से तो राहत मिल गई लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने अपनी साख बनाए रखने के लिए उन्हें कॉलेज से अलग कर दिया है। वह इलाहाबाद धर्म प्रांत के अग्रिम आदेशों तक चर्च की सेवा करेंगे। कॉलेज का प्रशासन बेहतर बनाए रखने के लिए फादर टाइटिस लोबो नए हैड मास्टर बनाए गए हैं। उन्होंने कॉलेज स्टाफ से परिचय किया।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को कॉलेज खुला और नया माहौल देखने को मिला। सभी को उम्मीद थी कि लेसिली कुटीनो से वाइस प्रिंसिपल के रूप में मुलाकात होगी। शिक्षकों ने नोटिस बोर्ड पर देखा तो फादर जोसेफ वाइस प्रिंसिपल और हेड मास्टर के पद पर लोबे की तैनाती का आदेश दिखा। कुछ ही देर बाद इस बदलाव का सर्कुलर सभी शिक्षकों को मिला। नया सर्कुलर मिलने के बाद सभी शिक्षकों ने दोनों को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज में सभी छात्र भी आए थे, उनमें पीड़ित छात्र भी था। जिसका प्रिंसिपल तथा अन्य शिक्षकों ने हालचाल पूछा। साथ ही जल्दी आंख सही होने की दुआ की। दोपहर करीब 11 बजे पिछले महीने एक शिक्षक के निधन के कारण शोकसभा आयोजित हुई और सभी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कॉलेज में बेहतर प्रबंधन के लिए कुछ बदलाव हुए हैं। उनमें नए वाइस प्रिंसिपल और हेड मास्टर की तैनाती भी की गई है। 138 साल पुरानी यह शिक्षण संस्था यहां और बेहतर शिक्षा प्रदान करती रहेगी।’ -रॉल्फी डिसूजा, प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed