फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leopard stories in every house, issue raised in Dharma Darbar

Prayagraj News: घर-घर तेंदुए का किस्सा, धर्म दरबार में उठा मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Leopard stories in every house, issue raised in Dharma Darbar
झूंसी के एचआरआई परिसर में मंगलवार की रात तेंदुए की तलाश में कांबिंग करते वन विभाग के अफसर एवं क
इलाके में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। घर-घर उसके किस्से हैं। इस गांव तो कोई उस गांव में बता रहा है। हालत यहां तक पहुंच गई कि मंगलवार को पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से तेंदुए से छुटकारा पाने का उपाय पूछ लिया गया। फिलहाल, अभी वन विभाग को उसके ठिकाने की कोई ठोस जानकारी नहीं हो पाई है। प्रयास जारी है।
विज्ञापन

छतनाग स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) परिसर में शनिवार से तेंदुए का आतंक है। इसके साथ ही आसपास के गांवों में उसकी उपस्थिति बताई जा रही है। सोमवार की रात में भी एचआरआई परिसर में तेंदुए की चहलकदमी बताई गई। वन विभाग की टीम ने उसे दबोचने के लिए परिसर के भीतर दो पिंजड़े चार नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसी चर्चा रही कि तेंदुआ देर रात को परिसर की बाउंड्री कूदकर बाहर चला गया था लेकिन कुछ देर बाद वह फिर वापस परिसर में लौट आया।
विज्ञापन

एचआरआई परिसर में सोमवार की रात राष्ट्रीय पक्षी मोर और वन बिज्जू को भी मारने की चर्चा रही। लेकिन वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की।
इनसेट

सुरक्षाकर्मी ने तान दी बंदूक
बताया जाता है कि एचआरआई के सुरक्षाकर्मी ओपी यादव, जयप्रकाश शुक्ला और विपिन द्विवेदी ड्यूटी पर मौजूद थे। विपिन द्विवेदी के पास बंदूक और दो अन्य सुरक्षा कर्मी डंडे के साथ थे। रात तकरीबन 9:30 बजे तेंदुए को वॉच टावर 9:0 और 10:0 बजे के बीच देखा गया। उस वक्त एचआरआई के कुछ प्रशासनिक अफसर भी वहां मौजूद थे। तेंदुआ करीब आया तो सुरक्षाकर्मी विपिनने बंदूक तान दी। लेकिन वहां मौजूद प्रशासनिक अफसर ने गोली चलाने से उसे रोक दिया। इसी बीच चंद सेकंड में ही तेंदुआ आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1008 बार शांति पाठ से चला जाएगा तेंदुआ
शिवगंगा आश्रम में पुरी शंकराचार्य से जब कुछ लोगों ने तेंदुए से मुक्ति की बात की उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत ब्राह्मण से 1008 बार शांति पाठ कराएं तो तेंदुआ अपने स्थान चला जाएगा। इस दौरान आश्रम में वन विभाग के फूलपुर रेंज के क्षेत्राधिकार लक्ष्मीकांत दुबे एवं उप क्षेत्राधिकार सत्येंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed