फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leopard created havoc in HRI campus throughout the night, Forest Department's cage remained empty

Leopard In Prayagraj : रातभर एचआरआई परिसर में तेंदुए ने मचाया उधम, वन विभाग का पिंजड़ा रह गया खाली

Tue, 14 Oct 2025 05:01 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 05:01 AM IST
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग वार्ड इलाके में स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान में तीन दिन से घुसा तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है।

विज्ञापन
Leopard created havoc in HRI campus throughout the night, Forest Department's cage remained empty
हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर में तेंदुए की खोजबीन करते वन विभाग के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग वार्ड इलाके में स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान में तीन दिन से घुसा तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए को दबोचने के लिए रविवार को परिसर के भीतर वॉच टावर एक और नौ पर लगाए गए पिंजड़े सोमवार को खाली दिखे। इस बीच पता चला है कि रविवार की देर रात को हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर के भीतर घने जंगल में घुसा तेंदुआ एक बार फिर बाहर निकला और जगह-जगह चहल कदमी कर उधम मचाया। इससे वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन


आनन फानन में परिसर के भीतर मौजूद वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों तक यह जानकारी दी गई कि वह सभी अपने-अपने कमरों के भीतर रहें। बाहर निकालने की कोशिश न करें। वन विभाग की टीम ने सोमवार एक बार फिर तेंदुए को दबोचने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जंगल के भीतर कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। वन विभाग के अफसर की माने तो अब तक परिसर के भीतर घुसा तेंदुआ उन्हें नजर नहीं आया है। परिसर के भीतर तैनात सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक ही उन्हें जानकारी मिल पा रही है कि भीतर तेंदुआ घुसा हुआ है।

विज्ञापन

Leopard created havoc in HRI campus throughout the night, Forest Department's cage remained empty
छतनाग झूंसी के हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर में तेंदुए की खोजबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

परिसर के भीतर कई जगह मिले तेंदुए के पैर के निशान

हालांकि वनकर्मियों का यह भी कहना है कि परिसर के भीतर जंगल की ओर कुछ जगहों पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। इसी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने फूलपुर के वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत दुबे एवं उप वन क्षेत्राधिकार सत्येंद्र चौधरी की अगवाई में जंगल के भीतर कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। अफसरों का मानना है कि जब तक तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाएगी तब तक उसे पकड़ना आसान नहीं है।

इसी बीच पता चला है कि रविवार की रात तकरीबन एक बजे हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर के भीतर घुसा तेंदुआ बाहर निकल आया था। वह तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर जब सड़क पर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। तत्काल तेंदुए की जानकारी परिसर के भीतर बने कंट्रोल रूम को दी गई। लोगों को भी अपने अपने कमरों के भीतर ही रहने को ताकीद किया गया। तेंदुए की तलाश में वन विभाग का सर्च ऑपरेशन दिन ढलने तक जारी था। इसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।

विज्ञापन

Leopard created havoc in HRI campus throughout the night, Forest Department's cage remained empty
झूंसी में हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर में तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते वन विभाग के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

एचआरआई के निदेशक बोले -सुरक्षा कर्मियों और वैज्ञानिकों को सचेत रहने का निर्देश

अमर उजाला से बात करते हुए एचआरआई के निदेशक उज्जवल सेन ने बताया कि परिसर के भीतर तेंदुए की मौजूदगी के कारण लगातार भय बना हुआ है। कैंपस के भीतर रहने वाले वैज्ञानिक, उनके परिवार और शोधार्थी भी डरे सहमे में हैं। हालांकि उन्होंने वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को संतोषजनक बताया।

कहा कि वन विभाग के अफसर और कर्मचारी लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। निदेशक उज्जवल सेन ने बताया कि परिसर के भीतर तेंदुए के पैरों के निशान भी देखे गए हैं। इससे यह साफ है कि परिसर के भीतर जंगल में तेंदुआ ही घुसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि परिसर के भीतर तेंदुए की मौजूदगी के कारण लगातार सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा गार्डों को भी 24 घंटे सचेत रहने को कहा गया है। वैज्ञानिकों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही साथ शोधार्थियों को भी अपने-अपने कमरों के दरवाजे और खिड़की बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। बताया कि आज वन विभाग परिसर के भीतर घने जंगल में सीसीटीवी कैमरे लग रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed