{"_id":"57e194244f1c1be555a8250a","slug":"lekpalon-began-the-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने शुरू किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। लेखपालों ने कार्य बहिष्कार के 29वें दिन यानी मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय स्थित अनशन स्थल पर लेखपालों ने कलक्ट्रेटी कर्मी मोहम्मद ओवैश के निधन पर शोक जताया। अनशन में लेखपाल रामलाल सिंह, विवेकानंद तिवारी, अमृत लाल सिंह, राम खेलावन, रामनाथ, रमेश चंद्र मौर्य, हरि प्रसाद पाल, अनूप श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, भोले शंकर, विजय सिंह शामिल रहे। इस आयोजित जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में हुई सभा में लेखपालों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विपणन अधिकारी आज से करेंगे कार्य बहिष्कार
‘वर्क टू रूल’ के तहत काली पट्टी बांधकर काम कर रहे विपणन अधिकारी बुधवार से यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स/ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कार्य बहिष्कार करेंगे। मंगलवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में इलाहाबाद के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव एवं प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष अनिल आजाद ने बताया कि बुधवार से प्रदेश भर में ट्रकों से राशन की अनलोडिंग बंद कर दी जाएगी। विपणन अधिकारी मंडलायुक्त को दोपहर 12.30 बजे ज्ञापन भी सौंपेंगे। बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, महामंत्री अरिवंद कुमार समेत अमित राज खरवार, चंद्रमोहन चौधरी, सुभाष चंद्र सिंह, रीता मौर्या, वंदना सिंह, अमिता श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।