फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpals' strike ends after suspension order is withdrawn

Prayagraj News: निलंबन आदेश वापस लेने पर लेखपालों का धरना खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals' strike ends after suspension order is withdrawn
जिले के 16 लेखपालों को निलंबित करने के मामले में आंदोलन के तीसरे दिन डीएम ने लेखपाल संघ से रविवार को वार्ता की। इसके बाद डीएम ने लेखपालों के निलंबन का आदेश वापस लेने का आश्वासन दिया। इस समझौते में सीआरओ ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जन सुनवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएम के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने पांच जून को जिले के 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से लेखपालों ने आंदोलन शुरू कर दिया। साथ ही स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। आंदोलन के तीसरे दिन ही लेखपालों से डीएम ने बातचीत की।
विज्ञापन

लेखपालों ने बताया कि जिले में 846 पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष 268 लेखपाल अपने मूल क्षेत्र के अतिरिक्त 578 क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अतिरिक्त क्षेत्र में कार्य करने के कारण तय सीमा में आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाता है। उनकी बातें सुनने के बाद डीएम ने कहा कि लोगों की समस्या का निस्तारण करने में लेखपाल की विशेष भूमिका रहती है। उनकी समस्या का निस्तारण उनका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निलंबन समाप्त करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिले की रैंकिंग सुधारना लेखपालों की जिम्मेदारी हैं। उधर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि मुख्य राजस्व अधिकारी ने प्रकरण में मुख्य भूमिका निभाई। डीएम से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया हैं।
इस मौके पर जिला मंत्री अवनीश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, प्रतीक पांडेय, योगेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, अजय तिवारी, अनूप त्रिपाठी, मोहम्मद वारिस आदि मौजूद रहे।


बोले अफसर
लेखपाल संघ ने भरोसा दिया कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतें गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करेंगे। डीएम के निर्देश पर उन्हें एक मौका देते हुए निलंबन की कार्रवाई वापस लेने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया है।
कुंवर पंकज मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed