फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal Bharti: Four accused including the arrested principal were sent to jail, two women among the accused

Lekhpal Bharti : गिरफ्तार प्रधानाचार्य समेत चारों आरोपी भेजे गए जेल, आरोपियों में दो महिलाएं भी

Tue, 02 Aug 2022 06:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 06:55 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों में प्रधानाचार्य शबनम परवीन, उसका बेटा शाहबान, महिला कक्ष निरीक्षक हुमा बानो और कार्यालय प्रभारी गिरिराज गुप्ता शामिल हैं। यह सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट संदीप यादव की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में नामजद थे।

विज्ञापन
Lekhpal Bharti: Four accused including the arrested principal were sent to jail, two women among the accused
Prayagraj News : करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर लेखपाल परीक्षा के दौरान बवाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज में लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थी को नकल कराने के मामले में प्रधानाचार्य समेत चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें प्रबंधन का काम देखने वाला प्रधानाचार्य का बेटा व दो कक्ष निरीक्षक भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां रिमांड मंजूर होने पर इन्हें नैनी जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपियों में प्रधानाचार्य शबनम परवीन, उसका बेटा शाहबान, महिला कक्ष निरीक्षक हुमा बानो और कार्यालय प्रभारी गिरिराज गुप्ता शामिल हैं। यह सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट संदीप यादव की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में नामजद थे। मामले में पांच अन्य लोग भी नामजद हैं। इनमें प्रबंधन का ही काम देखने वाला प्रधानाचार्य का एक अन्य बेटा कासान, कार्यालय सहायक महाबीर सिंह, कक्ष निरीक्षक मालाधारी सिंह, परीक्षार्थी रितू सिंह व एक अज्ञात आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी उस शख्स को बनाया गया है जो परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक लगातार बेरोकटोक कक्ष में आता-जाता रहा। सूत्रों का कहना है कि जब इस संबंध में गिरफ्तार की गई प्रधानाचार्य व अन्य आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने उसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। हुमा ने इतना जरूर बताया कि उसके बारे में फरार कासान ही जानकारी दे सकेगा। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद चिट व आंसर शीट का मिलान
सूत्रों का कहना है कि परीक्षार्थी के पास आंसर-की लिखी जो चिट बरामद हुई, उसका मिलान उसकी ओएमआर आंसर शीट से भी हुआ है। इस चिटनुमा आंसर-की में दोनों ओर सीरियल में आंसर लिखे हुए थे। खास बात यह है कि हूबहू इसी की तहर परीक्षार्थी की आंसर शीट में भी जवाब दिए गए थे। इससे माना जा रहा है कि परीक्षार्थी को आंसर-की देकर नकल कराई गई। 


बाहर के लोगों की लगा दी ड्यूटी
सूत्रों का यह भी कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि प्रधानाचार्य व उनके बेटों ने नियमविरुद्ध तरीके से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई। कक्ष संख्या 12 में जहां यह घटना हुई, वहां कक्ष निरीक्षक के तौर पर हुमा बानो व मालाधारी सिंह की तैनाती थी। हालांकि दोनों इस विद्यालय के शिक्षक नहीं हैं। हुमा मनौरी स्थित किसी स्कूल में पढ़ाती है जबकि मालाधारी भी कहीं अन्य जगह नौकरी करता है। 

धूमनगंज की रहने वाली है परीक्षार्थी, तलाश शुरू
उधर आरोपी परीक्षार्थी रीतू सिंह के बारे में पता चला है कि वह धूमनगंज के चकमीरापट्टी की रहने वाली है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर उस महिला परीक्षार्थी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है जिसने उसे नकल करते हुए पकड़ा। इसके अलावा पुलिस ने एक रिपोर्ट उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी भेज दी है। 


यह था मामला
लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान करेली के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला परीक्षार्थी को नकल कराने पर जमकर हंगामा हुआ था। परीक्षार्थियों ने स्कूल स्टाफ से नोकझोंक के बाद नारेबाजी शुरू कर दी थी। हंगामा मचने पर डीएम ने जांच कराई और रिपोर्ट के आधार पर देर शाम प्रधानाचार्य समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed