{"_id":"6a21701f82570877350481b9","slug":"lecturer-recruitment-interviews-to-begin-on-june-15-recruitment-process-for-624-posts-across-18-subjects-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lecturer Bharti : 15 जून से शुरू होंगे साक्षात्कार, 18 विषयों के 624 पदों पर भर्ती प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lecturer Bharti : 15 जून से शुरू होंगे साक्षात्कार, 18 विषयों के 624 पदों पर भर्ती प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
Thu, 04 Jun 2026 06:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता (पीजीटी) संवर्ग के 624 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 15 जून से शुरू होकर 27 जून 2026 तक विषयवार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
लेक्चरर भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता (पीजीटी) संवर्ग के 624 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 15 जून से शुरू होकर 27 जून 2026 तक विषयवार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रवक्ता भर्ती की लिखित परीक्षा 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 2 जून को घोषित किया गया। लिखित परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
विषयवार साक्षात्कार कार्यक्रम 15 जून : वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान, 16 जून भौतिक विज्ञान एवं इतिहास, 17 जून रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र, 18 जून नागरिक शास्त्र एवं गणित, 19 जून जीव विज्ञान, 20 जून संस्कृत, 22 जून भूगोल एवं शिक्षा शास्त्र, 23 जून अर्थशास्त्र, 24 जून अंग्रेजी, 25 जून अंग्रेजी एवं हिन्दी, 27 जून हिन्दी का साक्षात्कार होगा। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र 5 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन