{"_id":"5e5bfdf78ebc3ef40f50bc4a","slug":"leaving-black-balloons-in-the-sky-protesting-caa-nrc-allahabad-news-ald269948180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में काले गुब्बारे छोड़कर जताया सीएए एनआरसी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में काले गुब्बारे छोड़कर जताया सीएए एनआरसी का विरोध
विज्ञापन
leaving black balloons in the sky protesting caa nrc
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर रोशनबाग के मंसूरअली पार्क में 50वें दिन रविवार को भी धरना जारी रहा। महिलाओं ने अलग-अलग मोहल्लों से जुलूस निकाला और पार्क में पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आसमान में काले गुब्बारे छोड़े।
मुंबई हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कोल्से पाटिल ने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर से केवल मुसलमानों पर हमला नहीं बोला जा रहा, बल्कि दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़ावर्ग भी निशाने पर हैं। ऐसे में आंदोलन के बिना इसे रोक पाना संभव नहीं है।
एडवोकेट मोहम्मद शोएब ने कहा कि आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सरकार नाकाम है। सिर्फ सांप्रदायिक नफरत फैलाकर लोगों को एक-दूसरे का दुश्मन बनाया जा रहा है, ताकि मूल बातों से उसका ध्यान भटकाया जा सके। सारा अहमद ने कहा कि नौजवान ही नए भारत का निर्माण करेगा। महिलाओं को साथ लेकर शहीदों के सपनों को साकार किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर रहाज, मो.हमजा, उमर खालिद, जीशान रहमानी, सै.मो.अस्करी, इरशादउल्ला, अफसर महमूद, इफ्तेखार अहमद मंदर, अब्दुल्ला तेहामी, अंशु मालवीय, अविनाश मिश्रा, गायत्री, मनीष सिंह, शैलेश, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।