फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leader of truck robbing gang arrested in police encounter, shot in leg

Prayagraj : ट्रक लूटने वाले गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 03 Apr 2024 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट गेट के पास से 28 फरवरी की रात हुई ट्रक लूट के सरगना गुफरान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार लिया. राजपाल पुत्र पराग निवासी भागलपुर, थाना पासीगामा, जनपद लखीमपुर खीरी ने 28 फरवरी को शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी थी कि अल्ट्राटेक टेक के पास में मेरे ड्राइवर को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने ट्रक को लूट लिया।

विज्ञापन
Leader of truck robbing gang arrested in police encounter, shot in leg
ट्रक लूटने वाले गिरोह का सरगना गुफरान मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शंकरगढ़ में चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी गुफरान के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उनसे जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को सरगना को भी दबोच लिया।

विज्ञापन





विज्ञापन




 

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट गेट के पास से 28 फरवरी की रात हुई ट्रक लूट के सरगना गुफरान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार लिया. राजपाल पुत्र पराग निवासी भागलपुर, थाना पासीगामा, जनपद लखीमपुर खीरी ने 28 फरवरी को शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी थी कि अल्ट्राटेक टेक के पास में मेरे ड्राइवर को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने ट्रक को लूट लिया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की निशानदेही पर मऊआइमा से महमूद खां पुत्र रमजान खां निवासी कलकोटिया, थाना हरिदत्त नगर गिरन्ट, जनपद श्रावस्ती। अकील पुत्र इदरीश निवासी ग्राम असांव, थाना संगीपुर, जनपद प्रतापगढ़ एवं मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद शाईद निवासी दादूपुर पँड़ान, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया एवं उनकी निशानदेही पर ट्रक को बरामद किया गया था। गिरफ्तार किए गए लुटेरों ने पुलिस को बताया कि उनका एक गिरोह है, जो काफी समय से कई जिलों में ट्रक चालकों को बंधक बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed