Prayagraj : विधायक विजमा यादव के खिलाफ मुकदमे में आखिरी गवाही 16 जनवरी को
गवाह न आने के कारण अदालत ने अग्रिम तिथि नियत की है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बताया कि विधायक विजमा यादव पर आरोप है कि उनके उकसाने पर ही भीड़ ने अनियंत्रित होकर पुलिस टीम पर गोली बम से हमला किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा विधायक विजमा यादव सहित 14 सहयोगियों के खिलाफ 21 वर्ष पुराने विचाराधीन मुकदमे में एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश डॉ.दिनेश चंद्र शुक्ला ने आरोपित विधायक विजमा यादव को सफाई साक्ष्य के गवाह पेश करने का आखिरी मौका देते हुए 16 जनवरी की तिथि नियत की है। आरोपी विधायक विजमा की ओर से सफाई साक्ष्य के 12 गवाहों की सूची अदालत में पेश की गई थी, जिसमें शुक्रवार को आखिरी गवाही होनी थी।
गवाह न आने के कारण अदालत ने अग्रिम तिथि नियत की है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बताया कि विधायक विजमा यादव पर आरोप है कि उनके उकसाने पर ही भीड़ ने अनियंत्रित होकर पुलिस टीम पर गोली बम से हमला किया। इसमें पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट लगी थी। घटना में विजमा यादव शामिल थीं।
कहा गया कि 21 सितंबर 2000 को दोपहर ढाई बजे सहसों पुलिस चौकी के सामने श्याम बाबू के पुत्र आनंद जी उर्फ छोटू, सात वर्ष के बालक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उसके शव को सड़क पर रखकर ईट, बल्ली लगाकर नाजायज तरीके से मजमा लगाकर बलवा किया।
सभी लोग घातक असलहों से लैस थे, थाना प्रभारी, सराय इनायत कृपाशंकर दीक्षित तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की नीयत से ईट, पत्थर फेंके, जाम लगाकर सड़क पर अवरोध उत्पन्न किया जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।