{"_id":"6039c0eb8ebc3ee94f44e1c1","slug":"last-day-of-maghi-poornima-devotees-take-holy-dip-at-sangam-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुण्य की आखिरी डुबकी के साथ रेती से विदा होने लगे कल्पवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुण्य की आखिरी डुबकी के साथ रेती से विदा होने लगे कल्पवासी
Sat, 27 Feb 2021 09:17 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती के त्रिवेणी संगम तट पर शनिवार को माघी पूर्णिमा पर मास पर्यंत कल्पवास की आखिरी डुबकी के लिए आस्था का जन ज्वार एक बार फिर उमड़ पड़ा। हर किसी की चाह संगम की अमृतमयी पावन धारा के स्पर्श से जीवन को धन्य बना लेने की थी।
विज्ञापन
मिलन, हरि दर्शन और रेती पर यज्ञ, अनुष्ठानों के समागम का यह अवसर देखने लायक था। माघी पूर्णिमा की आखिरी डुबकी के साथ संत, भक्त और कल्पवासी विदा होने लगे हैं।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा स्नान के लिए आधी रात से ही संगम समेत गंगा के अन्य स्नान घाटों पर आस्था का जन सैलाब हिलोरें मारने लगा।
सुबह पौ फटने तक संगम की ओर जाने वाले मार्गों पर हर तरफ रेला नजर आने लगा। भक्ति के सागर में लहरों के उफान में हर कोई भीगता और तनमन को अभिसिंचित करता रहा। माघ मेला क्षेत्र के सभी आठ घाटों पर माघी पूर्णिमा की पावन डुबकी लगाने के साथ रेती पर कामनाओं के दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही अन्न, वस्त्र दान की भी हर तरफ होड़ सी मची रही।
विज्ञापन
भीड़ को देखते हुए शाम को ही वाहनों का प्रवेश संगम क्षेत्र में रोक दिया गया था। लाल मार्ग, काली मार्ग और त्रिवेणी मार्ग पर सिर्फ भक्ति भाव में रमे आस्थावानों का रेला चल रहा है। स्नान, ध्यान के साथ रेती पर सत्यनारायण भगवान की कथाएं हो रही हैं। शिविरों में भी महीने भर से चल रहे यज्ञ और कथाओं, अनुष्ठानों की पूर्णाहुति शुरू हो गई। शिविरों से सामान समेटे जाने लगे हैं।
संगम पर संतों भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश
माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर एक तरफ जहां आस्था का सागर हिलोरें मारता रहा वहीं दूसरी ओर योगी सरकार की ओर से संगम तट पर संतो-भक्तों पर फूलों की बारिश कराई गई। हेलीकॉप्टर से सुबह 8:30 बजे से पुष्प वर्षा आरंभ हो गई और जयघोष गूंजने लगा ।
कल्पवासियों की आखरी डुबकी को योगी सरकार ने सुखद और भावपूर्ण बनाने की कोशिश की। गुलाब की पंखुड़ियां लेकर सुबह से ही पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर संगम के लिए उड़ान भरने लगे।