{"_id":"69446397d21c49d75104cc6f","slug":"land-could-not-be-found-for-the-rrc-center-in-meja-naini-news-c-407-1-sald1005-9572-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेजा में आरआरसी सेंटर के लिए नहीं मिल सकी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेजा में आरआरसी सेंटर के लिए नहीं मिल सकी जमीन
विज्ञापन
विकासखंड के पांती ग्राम पंचायत में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। आरआरसी सेंटर (कूड़ा घर) के लिए जमीन ही नहीं मिल सकी। जबकि दो साल से आरआरसी सेंटर के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। राजस्व विभाग ने भी अब जमीन की तलाश करने से मना कर दिया है। जबकि पांती ग्राम पंचायत यानी मेजा रोड चौराहे के कोरांव मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
बता दें कि मेजा विकास खंड के 75 ग्राम पंचायतों में कूड़ा घर (आरआरसी सेंटर) बनना था। जिसमें से 62 ग्राम पंचायतों में कूड़ा घर बनकर तैयार है लेकिन पांती ग्राम पंचायत में कूड़ा घर बनाने के लिए जमीन ही नहीं मिल सकी।
13 ग्राम पंचायतों में गड़ेवरा, कौहट, पालपट्टी, खूंटा, घोरी, भुसका, भंड़ेवरा, समलीपुर, उसकी, कुर्की, पांती शामिल है। इनमें से पांती गांव को छोड़कर अन्य जगह कूड़ा घर निर्माणाधीन है। एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी पांती गांव में जमीन नहीं मिल सकी, जिससे कूड़ा घर नहीं बनाया जा सका। अन्य स्थानों पर जो कूड़ाघर निर्माणाधीन है उसको जल्द पूर्ण करने के लिए पंचायत सचिवों को नोटिस दी गई है।