फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land allotment for Prayagwal Tirtha priests for Magh Mela on December 16, process to begin from 15th

Prayagraj : माघ मेला में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के लिए भूमि आवंटन 16 दिसंबर को, 15 से शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 11 Dec 2025 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 01:04 PM IST
सार

मेला प्राधिकरण ने माघ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन की तिथियों का रोस्टर घोषित कर दिया है। बुधवार देर रात अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद ने साधु-संतों, अखाड़ों, संस्थाओं और प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के लिए निर्धारित तारीखों की आधिकारिक घोषणा की।

विज्ञापन
Land allotment for Prayagwal Tirtha priests for Magh Mela on December 16, process to begin from 15th
Magh Mela 2026 : प्रयागराज माघ मेले में साधु संतों का आगमन शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेला प्राधिकरण ने माघ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन की तिथियों का रोस्टर घोषित कर दिया है। बुधवार देर रात अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद ने साधु-संतों, अखाड़ों, संस्थाओं और प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के लिए निर्धारित तारीखों की आधिकारिक घोषणा की। 15 दिसंबर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के लिए 16 दिसंबर को भूमि का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


अपर मेला अधिकारी की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक 15 दिसंबर अरैल, नागवासुकि मार्ग और हरिशचंद्र मार्ग पर भूमि आवंटन किया जाएगा। 16 को तीर्थपुरोहितों के साथ गंगोली शिवाला मार्ग, ओल्ड जीटी मार्ग, अलोपशंकरी मार्ग व तुलसी मार्ग पर भी भूमि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन


17 दिसंबर समयामाई मार्ग, सूरदास मार्ग, गणपति मार्ग और कबीर नगर तथा 18 को अक्षयवट मार्ग, संगम वापसी मार्ग, लाल सड़क, परेड क्षेत्र, हर्षवर्धन मार्ग, अन्नपूर्णा मार्ग और रामानुज मार्ग पर भूमि आवंटन होगा। 19 को त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग, सरस्वती मार्ग, महावीर मार्ग, मोरी मार्ग, गाटा मार्ग और अन्य संस्थाओं का भूमि आवंटन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 को समुद्र कूप मार्ग, इंटरलॉकिंग मार्ग, सेक्टर–चार, भरद्वाज मार्ग, संगम लोअर मार्ग और शास्त्री गाटा क्षेत्र की भूमि का आवंटन किया जाएगा। अपर मेला अधिकारी ने बताया कि सुविधा पर्ची भूमि आवंटन के दो दिन बाद जारी की जाएगी जिससे आवंटित स्थानों पर बसावट की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed