{"_id":"5e57b4b68ebc3ec5571f92c1","slug":"land-acquisition-for-buddhist-altar-in-kaushambi-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में बौद्ध परिपथ के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में बौद्ध परिपथ के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द
Thu, 27 Feb 2020 05:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Feb 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : getty images
बमरौली से लेकर कौशांबी बौद्ध परिपथ तक बनने वाले फोर लेने केलिए जल्दी ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा। इसके लिए प्रयागराज, कौशांबी के जिला प्रशासन के अफसर, पीडब्ल्यूडी और दोनों जिलों के भूमि स्वामियों की जल्दी ही बैठक होेने वाली है। हालांकि इसके लिए अभी कोई तिथि नहीं तय है। लेकिन जल्दी ही तिथि निर्धारित कर बैठक आयोजित की जाएगी।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके द्विवेदी ने कहा कि फोरलेन की भूमि का सीमांकन का काम पहले ही कर लिया गया था। उसकी रिपोर्ट भी शासन को जा चुकी है। शासन ने बजट में भूमि अधिग्रहण केलिए 156 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। यह फोरलेन बमरौली हवाई मोड़ से शुरू होकर मेड़गांव, भीखपुर, कादिलपुर, मदरी, भगवतपुर, शेख सरावा, अब्दुल बहावपुर, उमरी, झापियां, गौसपुर, कटहुला, चंद्रभानपुर, पीपलगांव से कौशांबी तक पहुंचेगा। इसकी कुल लंबाई 42.06 होगी। प्रयागराज में इसकी लंबाई 20.21 किलोमीटर और कौशांबी में 31.85 किलोमीटर होगी।
इसकेलिए 792.94 करोड़ रुपये का बजट बना है। पहले चरण में भूमि अधिग्रहण केलिए बजट आवंटित किया गया है। भूमि अधिग्रहण के बाद आगे और बजट जारी कर फोरलेन का निर्माण कराया जाएगा।