{"_id":"611565482c8c4f1ae0573e65","slug":"lalapur-so-suspended-for-negligence-in-killing-of-businessman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरी गाज : कारोबारी की हत्या में लापरवाही पर लालापुर एसओ सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी गाज : कारोबारी की हत्या में लापरवाही पर लालापुर एसओ सस्पेंड
Fri, 13 Aug 2021 08:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 08:48 AM IST
सार
- विभागीय जांच का भी आदेश, बच्ची की हत्या में भी बरती लापरवाही
विज्ञापन
निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनन कारोबारी पुष्करनाथ द्विवेदी व 11 वर्षीय बच्ची की हत्या में लापरवाही लालापुर एसओ वृंदावन राय को भारी पड़ी। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दे दिया गया है। आरोप है कि खनन कारोबारी की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न करते हुए वह पीड़ित परिवार पर ही दबाव बना रहे थे। उधर, बच्ची की हत्या में भी लापरवाही की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
लालापुर के डेराबारी गांव में 31 जुलाई को खनन कारोबारी पुष्करनाथ द्विवेदी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कुल छह लोग नामजद कराए गए जिनमें से केवल दो ही गिरफ्तार हुए। सात अगस्त को मृतक के पुत्र व पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात जीतेंद्र द्विवेदी ने पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया कि लालापुर पुलिस हत्यारोपियों पर कार्रवाई की बजाए उसके ही परिवार पर दबाव बना रही है। जिससे बेखौफ हत्यारोपी अपने परिजनों के जरिये उसे व उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1
शिकायत पर कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिलने पर एसओ वृंदावन राय को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि खनन कारोबारी की हत्या के मामले में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से दो दिन पहले भी शिकायत थाने पहुंची थी लेकिन एसओ ने कार्रवाई नहीं की। वारदात वाले दिन भी घटनास्थल पर वह देरी से पहुंचे थे। मृतक के बेटे ने भी शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था। प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही मिलने पर कार्रवाई की गई है।
पांच थानों, तीन चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती
जिले के पांच थानों व तीन चौकियों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इनमें शहर के तीन और दो थाने ग्रामीण क्षेत्र के हैं। शिवकुटी से महेश सिंह को जार्जटाउन, शाहगंज से जयचंद शर्मा को शिवकुटी और सरायममरेज से भरत कुमार को शाहगंज थाने में बतौर प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। एसआई अमित राय को सरायममरेज और नारीबारी चौकी प्रभारी मनीष त्रिपाठी को लालापुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसआई अजय कुमार मिश्र को नारीबारी, उपेंद्र प्रताप सिंह को एग्रीकल्चर व आकाश सचान को बहादुरगंज चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार को घूरपुर, शिवपाल सिंह को कैंट, सचिंद्र यादव को झूंसी, सुरेंद्र प्रताप को कैंट व अखिलेश कुमार सिंंह को नवाबगंज थाने में तैनात किया गया है।