फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lal Krishna Advani: BJP members expressed happiness over the announcement of Bharat Ratna to Advani,

Lal Krishna Advani : आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर भाजपाइयों ने जताई खुशी, पीएम के प्रति जताया अभार

Sat, 03 Feb 2024 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 06:47 PM IST
सार

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श हैं।

विज्ञापन
Lal Krishna Advani: BJP members expressed happiness over the announcement of Bharat Ratna to Advani,
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटीं। कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होने के साथ ही आडवाणी के द्वारा देश के लिए कराए गए कार्यों को सार्वजनिक पहचान मिलेगी। 

विज्ञापन

 

आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से उनके योगदान और कार्यों को सार्वजनिक रूप से पहचान मिलेगी।

विज्ञापन

 

आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेश केसरवानी, डॉ विक्रम सिंह पटेल, रईस चंद्र शुक्ला, डॉक्टर एलएस ओझा, संगम मिश्रा, रमेश पासी, वरुण केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, देवेश सिंह, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, नवीन शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, रोहित जायसवाल, संजीव जायसवाल आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में हुई कायस्थ संघ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महापरिवार पूरे भारतवर्ष एवं विश्व के कोने-कोने पर निवास करते हैं। अलग-अलग प्रांत में विभिन्न नाम से जाने जाते हैं। लालकृष्ण आडवाणी सिंध प्रांत के रहने वाले हैं और वहां आडवाणी कायस्थ समाज का ही उपनाम है। आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करना कायस्थ समाज के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र वर्मा, शुभेंदु श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव पार्षद, नीरज गुप्ता, भाजपा नेता विनोद सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed