फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lakshman cut the nose of Suparnakha

सूर्पणखा की लक्ष्मण ने काटी नाक

Mon, 21 Oct 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lakshman cut the nose of Suparnakha
सूर्पणखा की लक्ष्मण ने काटी नाक
विज्ञापन

करारी की रामलीला में सीताहरण का भी किया गया मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। नगर की ऐतिहासिक रामलीला में रविवार रात सूर्पणखा की नाक काटने और सीताहरण की लीला का मंचन किया गया। उत्तर भारतीय कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक भावविभोर हो उठे। दर्शक दीर्घा जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंजती रही।

कथा प्रसंग के मुताबिक वन में प्रभु श्रीराम पत्नी सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ विराजमान थे। उसी समय रावण की बहन सूर्पणखा आती है। वह श्री राम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम खुद को विवाहित बता कर लक्ष्मण के पास भेज देते है। लक्ष्मण जी अपने को प्रभु का दास बताकर श्रीराम के पास भेजते हैं। इससे क्षुब्ध होकर सूर्पणखा भयानक रुप धारण कर लेती है। फिर श्रीराम के इशारे पर लक्ष्मण उसकी नाक काट लेते हैं। सूर्पणखा की ऐसी हालात देख युद्ध करने आया उसका भाई खरदूषण भी मारा जाता है। रावण को जब इसकी जानकारी हुई तो मामा मारीच को लेकर जंगल मे गया। मारीच सोने का मृग बन जाता है। सीता के आग्रह पर श्रीराम लक्ष्मण को सीता की रखवाली में लगाकर मृग मारने जंगल जाते हैं। श्रीराम का बाण लगते ही मारीच असली रूप में आकर हाय राम और हाय लक्ष्मण की पुकार लगाता है। सीता की हठ पर लक्ष्मण श्रीराम की सहायता के लिए जाते हैं। वह पर्णकुटी के चारों ओर रेखा खींचकर सीता को इससे बाहर न निकलने की सलाह देकर चले जाते हैं। उसी समय अकेली सीता को रावण बहाने से रेखा से बाहर निकाल कर हर ले जाता है। आदि शक्ति माता सीता का विलाप देख दर्शकों की आंख में आंसू आ गए। इसी के साथ इस दिन की लीला का समापन हुआ। इस मौके पर श्रीराम जानकी ट्रस्ट के ट्रस्टी रमेश चंद्र शर्मा, अशोक वर्मा, कमेटी अध्यक्ष सुनील जायसवाल, पवन शर्मा, पंकज वर्मा, कमलेश अग्रहरि, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, ज्ञानू शर्मा, रमेश केसरवानी, राम नरेश वर्मा, बच्चा सिंह कुशवाहा, मोती लाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed