फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KV student attendance biometric machine will , will report

केवी के छात्र बायोमैट्रिक मशीन से लगाएंगे अटेंडेंस, मिलेगी रिपोर्ट

Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
KV student attendance biometric machine will , will report
School
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से छात्र-छात्राओं की जानकारी ऑनलाइन करने और पढ़ाई में गुणवत्ता लाने के लिए केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में ‘शाला दर्पण’ पोर्टल योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके जरिये बच्चों की पढ़ाई और रिजल्ट के साथ उनका निरंतर मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस योजना में केंद्रीय विद्यालय छात्रों को माइक्रो चिप युक्त कार्ड देंगे, जिसके जरिये छात्र अपनी अटेंडेंस बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से लगा सकेंगे। इस कार्ड में छात्रों से जुड़ी और भी जानकारियां दर्ज रहेंगी, इसे स्कूल प्रबंधन को नए शैक्षिक सत्र में लागू करना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस योजना को लागू करने की तैयारी कर ली है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इसकी जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी।
विज्ञापन


- ‘शाला दर्पण’ पोर्टल की शुरूआत हो जाने के बाद अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। पोर्टल के माध्यम से अभिभावक फीस ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

बच्चा कब स्कूल पहुंचा मिलेगी जानकारी आपका बच्चा स्कूल देर से तो नहीं आ रहा अथवा स्कूल नहीं आ रहा इसकी जानकारी भी अभिभावक को नए पोर्टल के जरिये मिलेगी। इसके अलावा अभिभावक को बच्चे का रिजल्ट की डिटेल फोन पर मिल सकेगी। ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पढ़ाई में गुणवत्ता बढ़ाने, छात्रों को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए शाला दर्पण योजना शुरू की है। इसमें छात्रों का नाम, क्लास, सेक्शन, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, घर का पता, आधार नंबर, परीक्षा के अंक आदि की जानकारी अपडेट की जाएगी।


- इस योजना के तहत छात्रों को कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसमें सारी जानकारी मिलेगी। इसमें छात्र के क्लास बंक करने की जानकारी सीधे पैरेंट्स का मिलेगी। छात्र स्कूल में जब कभी अटेंडेंस लगाएगा अथवा नहीं लगाएगा दोनों स्थिति की जानकारी अभिभावक को मिलेगी।

पोर्टल के फायदे
- प्रवेश से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी मिलेगी
- किस स्कूल के कौन सी कक्षा में कितने स्टूडेंट हैं जान सकेंगे।
- अनुपस्थित रहने पर होमवर्क की जानकारी मिलेगी
- कार्ड के जरिए लाइब्रेरी से किताबें इश्यू करा सकेंगे।
- शाला का स्तर देश और शहर में जान सकेंगे
- शिक्षकों को छात्रों के बारे में पूरी जानकारी होगी।
- छात्र की हेल्थ रिपोर्ट अपडेट रहेगी।
- नए स्टूडेंट की जानकारी तुरंत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed