फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: Passengers entry from the Civil Lines side of junction closed due to mahashivratri

Kumbh Mela 2019: जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश आज से बंद

Sun, 03 Mar 2019 12:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Passengers entry from the Civil Lines side of junction closed due to mahashivratri

महाशिवरात्रि के मद्देनजर इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश रविवार से बंद हो जाएगा। इस दौरान सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को सिर्फ बाहर ही आने दिया जाएगा। सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर रोक मंगलवार पांच मार्च तक रहेगी। इस अवधि में सिटी साइड से ही यात्रियों को जंक्शन से प्रवेश दिया जाएगा। जंक्शन के सिटी साइड में रूट वार बनाए गए यात्री आश्रय स्थलों के माध्यम से सामान्य टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश होगा, जबकि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को सिटी साइड के गेट नंबर पांच से ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए तीन एवं चार मार्च को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर जंक्शन से शुरू होने वाली छह ट्रेनों का स्थान भी सुनिश्चित किया गया है। अगले दो दिन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इलाहाबाद आनंद विहार स्पेशल, डाउन प्रयागराज एक्सप्रेस एवं डाउन आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का अतिरिक्त एक-एक मिनट का ठहराव रहेगा। ताकि जो यात्री जंक्शन पर भीड़ की वजह से ट्रेन पकड़ना नहीं चाह रहे हैं वे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन जाकर संबंधित ट्रेनों से अपना सफर शुरू कर सकें।
विज्ञापन


उधर कुंभ के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर रेलवे द्वारा 25 स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने का एलान किया गया है। इसमें 15 ट्रेनों का संचालन इलाहाबाद जंक्शन, नैनी और इलाहाबाद छिवकी से होगा। सात मेला स्पेशल प्रयाग जंक्शन से एवं तीन स्पेशल ट्रेनें झूंसी और इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन से चलेंगी। रविवार को झूंसी और इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed