फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: Fake notes were to be used in Kumbh Mela, police arrested accused

Kumbh Mela 2019: नकली नोट मेले में खपाने की थी तैयारी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 16 Feb 2019 11:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 16 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: Fake notes were to be used in Kumbh Mela, police arrested accused

दारागंज के अलोपीबाग में 3.40 लाख के नकली नोटों संग एक सप्लायर गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि वह नोट बिहार निवासी सरगना तक पहुंचाने आया था, जो इन्हें कुंभ मेले में खपाना चाहता था। पुलिस अब सरगना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम बप्पा शेख पुत्र सुकुरुद्दीन शेख निवासी मोहनपुर, वैष्णवनगर, मालदा पश्चिम बंगाल बताया। उसके पास से कुल 3.40 हजार के नकली नोट बरामद हुए। वाराणसी से आई एटीएस टीम ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नकली नोट बांग्लादेश से मंगाता है।
विज्ञापन


यहां वह नकली नोटों की खेप सरगना राहुल यादव निवासी वेस्ट चंपारन बिहार को देने आया था जो इन दिनों कुंभ मेले में है। वह नोट मेले में खपाना चाहता था। बताया कि वह 40 हजार रुपये में एक लाख के नकली नोट राहुल को काफी दिनों से दे रहा था जो पूणे महाराष्ट्र में खपाए जा चुके हैं। पिछले महीने ही राहुल के कुछ गुर्गें वाराणसी में 15 लाख की नकली नोट संग पकड़े जा चुके हैं और इन दिनों जेल में हैं। एटीएस ने आरोपी को दारागंज पुलिस के हवाले कर दिया। जहां से उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि सरगना की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed