{"_id":"69b109643c574e8ce2046db2","slug":"kumbh-2031-ai-technology-will-be-used-to-accurately-estimate-the-number-of-pilgrims-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2031 : एआई तकनीक से होगा यात्रियों की संख्या का सटीक आकलन, अधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2031 : एआई तकनीक से होगा यात्रियों की संख्या का सटीक आकलन, अधिकारियों ने की बैठक
Wed, 11 Mar 2026 11:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:49 AM IST
सार
कुंभ-2031 में भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआईआर) के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है, ताकि मेला अवधि के दौरान रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की संख्या का सटीक आकलन कर व्यवस्थाओं को उसी अनुरूप संचालित किया जा सके।
विज्ञापन
कुंभ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ-2031 में भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआईआर) के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है, ताकि मेला अवधि के दौरान रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की संख्या का सटीक आकलन कर व्यवस्थाओं को उसी अनुरूप संचालित किया जा सके।
विज्ञापन
कुंभ-2031 की तैयारियों को सुव्यवस्थित एवं समन्वित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रयागराज मंडल कार्यालय के संकल्प सभागार में मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में रेलवे प्रशासन एवं सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कुंभ में आने वाले यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए समेकित संचार व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया जिसमें घोषणाएं, साइनेज, डिजिटल डिस्प्ले एवं अन्य सूचना प्रणालियां शामिल होंगी। बैठक के दौरान प्रयागराज क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इसी क्रम में वर्तमान अवसंरचना का विश्लेषण करने के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन के साथ-साथ सूबेदारगंज, नैनी, छिवकी, झूंसी और फाफामऊ स्टेशन को भी आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त विकसित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। साथ ही प्लेटफॉर्म विस्तार, फुटओवर ब्रिज निर्माण, प्रवेश-निकास मार्गों के सुदृढ़ीकरण और सर्कुलेटिंग एरिया के विकास जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, उपाध्यक्ष पीडीए ऋषि राज रहे।