फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019ः vhp commented on ram mandir

प्रयाग में अगले कुंभ तक राम मंदिर हो जाएगा तैयार, राहुल गांधी निर्माण में नहीं डालें व्यवधान- विहिप

Mon, 21 Jan 2019 07:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019ः vhp commented on ram mandir
विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि भाजपा के विपक्षी दल कांग्रेस, सपा, बसपा अपने आगामी चुनावी घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण मुद्दे को शामिल करें, इसके बाद ही इन पार्टिर्यों के बारे में चर्चा करना ठीक रहेगा। फिलहाल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लंबे समय से मंदिर और हिंदुत्व को लेकर चल रही है। उन्होंने कहा राहुल गांधी, अखिलेश, ममता और मायावती पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन


कार्याध्यक्ष ने कहा कि इस बार की तरह जब अगला कुंभ 2025 में प्रयाग की धरती पर लगेगा तब केवल राम मंदिर पर ध्वजा लगाने का काम बाकी रह जाएगा। उन्होंने कांग्रेस का समर्थन कभी नहीं किया। कार्याध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यदि स्वयं को हिंदू कहते हैं तो उन्हें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर किसी तरह का व्यवधान नहीं पैदा करना चाहिए। आलोक कुमार ने यह भी कहा कि विहिप किसी राजनीतिक दल को चुनावी समर्थन देने की कभी बात नहीं करता हैं।
विज्ञापन


विहिप हिंदुत्व की बात करता है, इस कार्य में जो लोग साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। इस बीच पूरे कुंभ क्षेत्र में धर्म संसद को लेकर जबरदस्त प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जगह-जगह होर्डिंग भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप की धर्म संसद से पहले कुंभ क्षेत्र में परम धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। यह 28 से 30० जनवरी तक चलेगी। परम धर्म संसद के प्रवर धर्मादेश स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि इस धर्म संसद में गाय, गंगा के साथ अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर भी मंथन होगा।


आयोजन गंगा सेवा अभियानम् पंडाल में होगा। इससे पहले काशी में परम धर्म संसद का पहला आयोजन हो चुका है। कुंभ में होने वाली इस धर्म संसद में भी संतों का जमावड़ा होगा। इस अवसर पर सनातन हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए कई फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed